Sagar News: शराबी टीचर पर CM मोहन यादव का एक्शन, किया सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल

Sagar News: सागर में शराबी टीचर के खिलाफ खबर चलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्शन लिया है। दरअसल, सीएम ने रहली थाना क्षेत्र के जमुनापुर परसिया गांव के शिक्षक रामलाल अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है।

बता दे यह टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था और फिर क्लास में बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इतना ही नहीं शराब के नशे में उसने बच्चों को परेशान भी किया यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद टीचर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

CM Mohan Yadav action against drunken teacher in sagar suspended him video went viral

सीएम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समाचार को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक सागर जिले के देवरी विकासखंड के जमनापुर परासिया प्राथमिक शाला में पदस्थ था, लेकिन बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय शराब के नशे में उनके बीच पहुंचकर अभद्रता की। यह अत्यंत ​निंदनीय और शर्मनाक है। शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ ही बच्चों के भविष्य से लापरवाही किसी दशा में क्षम्य नहीं है।

CM Mohan Yadav action against drunken teacher in sagar suspended him video went viral

टीचर रामलाल नशे की हालत में क्लास में बच्चों के स्कूल बैग पर लेट गए। उनकी हरकतें देखकर बच्चे सहम गए। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही कई अभिभावक वहां पहुंचे। इस दौरान टीचर नशे में थे और उन्हें बात भी नहीं करने में सक्षम थे।

टीचर ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी

अभिभावकों का कहना है कि टीचर रामलाल अक्सर नशे में स्कूल पहुंचते हैं। जब उन्हें यह समझाया गया, तो उन्होंने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई, जिन्होंने उन्हें थाने में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+