MP News: अब जहरीले सांप किंग कोबरा को वापस मध्यप्रदेश में क्यों लाना चाहते है CM मोहन यादव, बताया ये बड़ा कारण
MP CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित आईएफएस मीट के उद्घाटन के दौरान एक बड़ा बयान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किंग कोबरा, जो पहले मध्य प्रदेश के जंगलों में पाया जाता था, अब राज्य से गायब हो चुका है। उन्होंने इस सांप को वापस लाने की योजना पर जोर देते हुए कहा कि इसके जंगलों में वापस लौटने से न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि सांपों की बढ़ती तादात को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

किंग कोबरा का महत्व और कारण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने बयान में किंग कोबरा के महत्व को समझाया और कहा कि किंग कोबरा जंगलों में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "जैसे टाइगर के जंगल में आने पर अन्य जानवर डर कर छिप जाते हैं, वैसे ही किंग कोबरा की आहट भर से तमाम छोटे सांप अपने बिलों से बाहर निकल कर भागते हैं।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किंग कोबरा की मौजूदगी से सर्पदंश की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि इससे छोटे सांपों की तादात घट जाएगी, जो आमतौर पर इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं।
डिंडौरी में सांपों से हो रही मौतें
डॉ मोहन यादव ने अपने बयान में डिंडौरी जिले का विशेष उल्लेख किया, जहां हर साल सर्पदंश से करीब 200 लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने इसे गंभीर समस्या बताया और कहा कि इस समस्या का समाधान किंग कोबरा की वापसी से संभव हो सकता है। उनका कहना था कि सांपों की बढ़ती तादात को कंट्रोल में रखने के लिए किंग कोबरा का जंगल में आना आवश्यक है।
किंग कोबरा के पर्यावरणीय फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के जंगलों में किंग कोबरा की वापसी से न केवल सांपों की संख्या में संतुलन आएगा, बल्कि यह पूरी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी लाभकारी होगा। जैसे टाइगर की वापसी से अन्य जानवरों की संख्या में संतुलन बनता है, वैसे ही किंग कोबरा भी अपनी मौजूदगी से जंगल के अन्य सांपों की संख्या नियंत्रित करेगा, जिससे सर्पदंश की घटनाओं में कमी आएगी।
सांपों की गणना का सिस्टम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि सांपों की गणना का कोई सिस्टम अभी तक नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे संभव बनाने के लिए नई तकनीकों को विकसित करना होगा। उन्होंने सांपों की संख्या को नियंत्रित करने और उनके बारे में डेटा इकट्ठा करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीकी उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांपों की गणना के लिए नई तकनीकें विकसित करने का विचार इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, जिससे न केवल सांपों की संख्या का सही आंकड़ा प्राप्त किया जा सके, बल्कि उनका पर्यावरणीय प्रभाव और उनकी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा सके। इसके जरिए जंगलों में सांपों की आबादी पर प्रभाव डालने वाले कारकों को समझा जा सकेगा, और इस जानकारी का उपयोग सांपों की सही प्रजातियों को जंगलों में बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।
सीएम के इस बयान पर वन इंडिया हिंदी ने सर्प विशेषज्ञ डॉ सलमान से बातचीत की है उन्होंने बताया कि नई तकनीक का प्रयोग जैसे कि ड्रोन, इन्फ्रारेड कैमरे, या जियो टैगिंग तकनीकें सांपों की निगरानी में सहायक हो सकती हैं। इन तकनीकों से ना सिर्फ सांपों की संख्या का सही आंकलन किया जा सकता है, बल्कि उनके वितरण क्षेत्र का भी पता चल सकता है, जिससे जंगलों में संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
भोपाल की विशिष्ट पहचान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि भोपाल देश की एकमात्र राजधानी है, जहां टाइगर रिजर्व हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "भोपाल में दिन में इंसान और रात में टाइगर घूमा करते हैं, यह सह अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण है, जिसे देश और दुनिया में कहीं और नहीं देखा जा सकता।"
रातापानी और कागज के मुद्दे पर बयान
मुख्यमंत्री ने रातापानी क्षेत्र को लेकर भी अपनी विचार व्यक्त की और बताया कि इस मुद्दे पर लंबे समय से विवाद बना हुआ था। उन्होंने कहा कि जब वह इस मुद्दे को समझने बैठें, तो पाया कि इस पर अनावश्यक डर और हौवा बना दिया गया था। "कागज को खिलौने के रूप में सांप बताकर डराया जा रहा था। जिनके क्षेत्र में प्रभाव पड़ रहा था, वे भी डरे हुए थे, लेकिन समझ नहीं पा रहे थे," मुख्यमंत्री ने बताया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications