CM मोहन यादव की अमित शाह से हुई मुलाकात, इस अभियान में शामिल होने की हुई बात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव राजधानी दिल्ली के दौरे पर गए हुए थे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
इस मुलाकात में सियासत के साथ-साथ अलग-अलग मुद्दों पर बात हुए है, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने का न्यौता दिया है। इतना ही नहीं शाह और यादव के बीच अलग-अलग मुद्दों पर बात हुई है।

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, दिल्ली दौरे के दौरान अलग-अलग विभाग के मंत्रियों से मुलाकात की है, सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिला हूं, मुझे इस बात की प्रसन्नता है की वे लगातार मध्यप्रदेश के विकास में सहयोग करते हैं। उनको मैनें अपनी मां के नाम पेड के अभियान की शुरूआत के लिए निमंत्रण दिया है, और उन्होंने हां की है. हम कोशिश करेंगे की वो मध्यप्रदेश में आएं। लगभग साढ़े 5 करोड़ पेड का, एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गच प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे। 51 लाख पेड़ हम सबसे पहले इंदौर जिले में लगाने वाले हैं, कोशिश करेंगे की और अच्छे कामों को करते रहें।
अभियान में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के सम्मिलित होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्होंने कहा है की, मैं समय निकालूंगा, उनकी इच्छा 7 तारीख को आने की है, मेरी इच्छा 14 तारीख को बुलाने की है। 14 तारीख को हम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं, तो मेरी इच्छा है की, गृह मंत्री उसमें रहें, पर यदी 14 तारीख को वह व्यस्त रहेंगे तो 7 तारीख को हम उनसे उद्घाटन कराएंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: आपातकाल को 49 साल हुए पूरे, BJP नेता ने सुनाई काले दिन की कहानी












Click it and Unblock the Notifications