MP Weather: भोपाल इंदौर में बढ़ी ठिठुरन, पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री; कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में के रात के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यहां पर सोमवार को पारा 6 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है‌।

Weather in Madhya Pradesh

मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर देखा जा रहा है।

वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है।

पचमढ़ी में लगातार गिर रहा पारा
प्रदेश के पचमढ़ी शहर में सोमवार को भी रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो कि 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त मंडला में 7.8 डिग्री, उमरिया में 9.3 डिग्री, भोपाल और राजगढ़ में 9.6 डिग्री, नौगांव और मलाजखंड में 9.7 और जबलपुर में 9.9 डिग्री दर्ज हुआ।

प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो सोमवार को इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा जबलपुर में 27.7 डिग्री, भोपाल में 27.8 डिग्री, उज्जैन में 28.7 डिग्री और ग्वालियर में 30 डिग्री दर्ज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+