लिफ्ट हादसे के बाद कमलनाथ को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, उमा भारती ने कहा- मेरी शुभकामनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुशल-खेम जानने उनके पास पहुंचे। वजह थी, बीते रोज यानी कि रविवार को हुआ लिफ्ट वाला हादसा। दरअसल, कमलनाथ जिस लिफ्ट में सवार थे वो लिफ्ट झटका खाकर अचानक जमीन पर गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान उन्हें चोट नहीं लगी। कमलनाथ इंदौर के डीएनएस अस्पताल पहुंचे थे। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज उनके पास गए।

Chief Minister Shivraj singh chauhan meet Ex Chief Minister Kamal Nath after the lift incident

Recommended Video

    MP: Lift Accident के बाद Kamal Nath को देखने पहुंचे Shivraj, 10 फुट से गिरी थी Lift | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री से मिले
    विधासभा सत्र से ठीक पहले सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष की यह मुलाकात थी। वहीं, शिवराज के अलावा भाजपा की अन्य वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी ट्वीट कर कमलनाथ के लिए कामनाएं कीं। उन्होंने लिखा, 'मेरे बड़े भाई आदरणीय कमलनाथ पर भगवान की बहुत दया है। कल उनके सिर से बहुत बड़ा संकट टल गया, मेरी उनको शुभकामनाएं।''

    Chief Minister Shivraj singh chauhan meet Ex Chief Minister Kamal Nath after the lift incident

    10 फीट नीचे गिरी थी लिफ्ट
    बता दिया जाए कि, बीते रोज कमलनाथ इंदौर में थे। तब उन्हें पता चला कि पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो वे उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने वहां पहुंच गए। हालांकि, जब उन समेत कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी आदि सभी नेता जब रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े तो लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई और लिफ्ट का गेट भी बंद हो गया। लिफ्ट के नीचे गिरते ही कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात जवान नीचे की ओर भागे।

    कुछ देर बाद लिफ्ट इंजीनियर पहुंचे। उसके बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कमलनाथ समेत सभी नेताओं को बाहर निकाला गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+