'भारत 2030 तक ड्रोन टेक्नोलॉजी की राजधानी बनने की दिशा में बढ़ रहा: सीएम डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीते सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ड्रोन सेंटर का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा पीएम मोदी का कल्पना है कि 2030 तक भारत विश्व में ड्रोन टेक्नोलॉजी की राजधानी बन जाए। सीएम ने कहा कि हमारे लिए इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। मध्य प्रदेश राज्य भी इसमे लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक क्षेत्र जब किसी राज्य का बड़ा होता है तो ऐसे टेक्नोलॉजी की विशेष जरुरत पड़ती है। हमारा मध्य प्रदेश राज्य भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर है।

सीएम मोहन यादव ने कहा यह क्षेत्र भविष्य की बड़ी संभावना का क्षेत्र है। उन्होंने कहा हमारा देश भारत दुनिया का सबसे युवा देश है,जब युवा शक्ति हमारे देश में है तो हमें इससे जोड़ना है। उन्होंने कहा फसलों की देखभाल के लिए, ट्रैफिक या किसी बड़े मेला का जब आयोजन होता है तो भी इस बेहतर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है। ब्रेल लिपि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हमे लगता है कि ब्रेल लिपि उनके लिए है जिनके आंख नहीं है, लेकिन असल में ये सेना के लिए भी बहुत उपयोगी होते है। अंधेरे में देखने के लिए उनको इसकी जरुरत होती है।

cm mohan

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ड्रोन का क्षेत्र अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रशिक्षण के माध्यम से पूरा समाज लाभ उठाए यह मेरी शुभकामनाएं है। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी ड्रोन उड़ाकर देखा। उन्होंने कहा विशाल भौगोलिक क्षेत्र और वन संपदा के प्रबंधन में ड्रोन की यह टेक्नोलॉजी मददगार सिद्ध होगी।

आपको बता दे कि यह प्रशिक्षण केंद्र, मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब और कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के संयुक्त उपक्रम से प्रारंभ हुआ है। सीएम ने कहा कि नवीन तकनीकों को अपनाने में भारत अग्रणी बन रहा है। आज के समय में खेतों में दवा छिड़काव से लेकर अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग हो रहा है। इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+