MP News: भोपाल में पोस्टिंग से पहले ही जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के जवान कबीर उईके शहीद

Chhindwara News: जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकियों के हमले जारी हैं। आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जवान कबीरदास उईके शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे, लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लॉक के पुलपुलडोह गांव के केडिया बस्ती में जन्मे सीआरपीएफ के जवान कबीरदास उइके शहीद हो गए हैं। दुश्मनों से मुठभेड़ में गोली उनके सीने पर लगी। 7 मार्च 1989 को जन्में कबीर दास के पिता स्व. शिवचरण उइके और माँ स्व. इंद्रवती उइके दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Chhindwara soldier Kabir Uike martyred in terrorist attack in Kathua Jammu and Kashmir

कबीर के दो भाई और दो बहनें हैं। साल 2011 में कबीर देश सेवा के लिए सीआरपीएफ में गए थे। कबीर का विवाह साल 2020 में ममता जी से हुआ है। पीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कबीर की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई थी। शहीद कबीर का पार्थिव शरीर कल गांव लाया जाएगा।

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल कबीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जाएगा। मां ने बताया कि 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्‌टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी।

कबीर की सैलरी पर आश्रित रहता था पूरा परिवार

शहीद हुए कबीर चार भाई - बहन में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। मुख्य रूप से कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब 6 एकड़ खेती है। जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर छाई। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को सहानुभूति और समर्थन के लिए संबोधित किया।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में 3 आतंकी हमले सामने आए हैं। पहला हमला रविवार को जम्मू संभाग रियासी जिले में हुआ था, जहां आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया था। मंगलवार को कठुआ जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला किया था, जिसमें एक ग्रामीण भी घायल हो गया था। क्रॉस फायरिंग में एक आतंकी की मौत हो गई और दूसरे की तलाश जारी है। छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया, 'देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।​​​​​'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+