भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान धमकी, गुजरात क्राइम ब्रांच की एमपी में कार्रवाई, छतरपुर से दो संदेही उठाए

भारत-आस्ट्रेलिया मैच के दौरान सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच टीम ने मप्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छतरपुर जिले से बीती रात दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात पुलिस

गुजरात क्राइम ब्रांच टीम ने मप्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की मौजूगी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दौरान धमकी देने से जुड़ा है। बता दें कि छतरपुर के पहले गुजरात-मप्र पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान सतना और रीवा से भी मैहर निवासी युवकों को उठाया था।

भारत-आस्ट्रेलिया मैच

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुजरात क्राइम ब्रांच और एमपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को बड़े ही गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया है। स्थानीय पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मामला भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों को सोशल मीडिया पर धमकाने से जुड़ा है। पकड़े गए युवकों को खालिस्तान समर्थक संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। चूंकी इस मैच के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के पीएम पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद थे, इस कारण हड़कंप मचा हुआ था। गुजरात क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते 12 और 13 मार्च को भी मप्र के रीवा और सतना से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

Recommended Video

    IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में Khalistani समर्थकों की धमकी, Police ने लिया एक्शन | वनइंडिया हिंदी

    गिरफ्तार युवकों को गुजरात ले गई पुलिस
    सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर से बीती रात उठाए गए दोनों युवकों को शुरूआती पूछताछ के बाद रात में ही गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ गुजरात ले गई है। मामले में जो जानकारी सामने आई है उसमें इन युवकों ने भारत-आस्ट्रेलिया मैच के दौरान खालिस्तानी समर्थक गुरु पतवंत सिंह पन्नू की आवाज का रिकार्डेड मैसेज लोगों को भेजकर धमकाया और मैचे देखने जाने से मना किया था। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था और पीएम सहित स्टे​डियम सहित खिलाड़ियों की सुरक्षा बड़ा दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+