कौन है ये चायवाला मुरारी जिसने ₹12 हजार 500 के मोबाइल की 15000 खर्च करके निकाली 'बारात'?

शिवपुरी, 22 दिसम्बर। ये है मध्य प्रदेश का चायवाला मुरारी लाल कुशवाह। दिलदार शख्स है। बच्चों की खुशी के लिए ऐसा कदम उठाया कि पूरे प्रदेश में इनकी चर्चा हो रही है। वजह है कि मुरारी लाल ने 12 हजार 500 रुपए के मोबाइल की बारात' निकाली है, वो भी 15000 रुपए खर्च करके।

Recommended Video

    कौन है ये चायवाला मुरारी जिसने ₹12 हजार 500 के मोबाइल की 15000 खर्च करके निकाली 'बारात'?
     चाय बेचकर परिवार पालते हैं

    चाय बेचकर परिवार पालते हैं

    दरअसल, मुरारीलाल कुशवाह शिवपुरी में गुरुद्वार के पास रहते हैं। चाय बेचकर परिवार पालते हैं। पहले चाय का ठेला लगाते थे, मगर अब साइकिल पर चाय बेचते हैं।

    बच्चे मोबाइल की जिद करते थे

    बच्चे मोबाइल की जिद करते थे

    मुरारीलाल के आठ साल की बेटी प्रियंका, दो बेटे राम और श्याम हैं। इनके घर मोबाइल नहीं था। बच्चे मोबाइल की जिद करते थे। बेटी ने पिता मुरारी लाल से कहा कि शराब पीना कम कर दो और उन पैसों से घर में मोबाइल ले आओ।

    हाथ में मोबाइल लेकर बग्‍धी में बैठे बच्‍चे

    हाथ में मोबाइल लेकर बग्‍धी में बैठे बच्‍चे

    मुरारीलाल ने बेटी का ख्वाब पूरा करने के लिए 12 हजार 500 रुपए में फाइनेंस पर मोबाइल खरीदा। मोबाइल खरीदने की खुशी इतनी थी कि 15 हजार रुपए बग्घी डीजे से मोबाइल की 'बारात' निकाल डाली। बग्घी पर बच्‍चे बैठे। उनके हाथ में मोबाइल था।

    पहले भी किए ऐसे काम

    पहले भी किए ऐसे काम

    बता दें कि इससे पहले भी मुरारी लाल एक मंदिर के लिए एक हजार रुपए का पंखा व 2100 रुपए का घंटा खरीद कर लाया था। इन दोनों को भी वह भांगड़े और बग्गी पर लाया था। इस पर 10 हजार रुपए का खर्च हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+