MP News: सोम फैक्ट्री में छापा मारकर बाल आयोग के अध्यक्ष ने किया बाल मजदूरी का पर्दाफाश, 60 बच्चों का रेस्क्यू
MP child labor News: रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंका उनको ने पुलिस के साथ मिलकर सम डिस्टलरीज शराब फैक्ट्री में छापा मारकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां 60 बच्चों से करीब 16 से 17 घंटे बाल मजदूरी कराई जा रही थी। इन बच्चों में लड़के-लड़कियां दोनों शामिल थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन बच्चों को स्कूल बसों के माध्यम से फैक्ट्री लाया जाता था। इसके बाद उनसे 15-15 घंटे तक मजदूरी कराई जाती थी। काम भी इतना ज्यादा करते थे कि बच्चों के हाथ केमिकल से जल गए थे।

यह घटना बाल मजदूरी और बच्चों के शोषण का एक भयानक उदाहरण है। 6वीं, 9वीं और 12वीं कक्षा के ये बच्चे अपनी शिक्षा से वंचित होकर खतरनाक परिस्थितियों में काम करने को मजबूर थे। NCPCR ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
साथ ही, आबकारी अधिकारियों और जिले के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस घटना के बाद, रायसेन और आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य शराब कंपनियों में हड़कंप मच गया है। NCPCR ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुसार, बचपन बचाओ अभियान से एक शिकायत मिली थी कि रायसेन जिले के सेहतगंज में सोम डिस्टिलरीज नामक शराब फैक्ट्री में बच्चों से बाल मजदूरी कराई जा रही थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस फैक्ट्री में 50 से अधिक बच्चे शराब बनाने के काम में लगे थे। बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें स्कूल बस में सुरक्षित रूप से वापस भेजा गया।
इस मामले में हम विधिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं और इस फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करवाने की कार्यवाही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications