Central School दमोह में शिक्षिका ने छात्रा के आंख में स्केल मारा, गंभीर चोट, दिखना बंद
Madhya Pradesh के दमोह जिले की सेंट्रल स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा होमवर्क न करने पर एक छात्रा की स्केल से पिटाई करने और छात्रा की आंख में स्केल लगने व आंख डैमेज होने की घटना सामने आई है। चोट के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बच्ची का इलाज नहीं कराया।

MP के दमोह स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका द्वारा छत्रा से निर्दयता से पेश आने और स्केल से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा की आंख में स्केल मार दिया गया। छात्रा दर्द से कराहती रही, लेकिन टीचर ने उसकी कोई मदद नहीं की थी। छात्रा की दाहिनी आंख में स्केल की चोट लगने के बाद उसको दिखना बंद हो गया था। शिक्षिका व स्कूल प्रबंधन को बताने के बाद भी उसका न डॉक्टर के पास ले न इलाज कराया। बच्ची जब दोपहर में घर पहुंची तब शिक्षिका की क्रूरता की जानकारी लगी। परिजन से पुलिस में शिकायत कर शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं बच्ची के पिता
केंद्रीय विद्यालय दमोह की कक्षा नवमी में पढ़ने वाली छात्रा के पिता दयालू ठाकुर ने ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी स्थानीय केवी में कक्षा नवमीं में पढ़ती है। उनकी कक्षा की शिक्षिक मोनू शर्मा वह जब दोपहर में ढाई बजे करीब स्कूल से घर आई तो उसकी आंख में गंभीर चोट लगी थी, उसे कुछ दाहिनी आंख से कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था। दयालू के अनुसार बच्ची ने बताया कि स्कूल में किस बात को लेकर हिन्दी की शिक्षिका मोनू शर्मा ने स्केल मार दिया, उसे आंख में चोट लगी और वह लगातार दर्द से रोती रही। बावजूद दर्द से बिलखती बच्ची की शिकायत के बाद भी शिक्षिका ने उसे नहीं देखा। स्कूल में अन्य लोगों को भी जानकारी दी, लेकिन किसी ने भी बच्ची की मदद नहीं की और उसे इलाज कराने नहीं ले गए। दयालू ठाकुर ने बताया कि शिक्षिका की लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की आंख में गंभीर चोट लगी है। यह लापरवाही व जान से खिलवाड़ है। ऐसे लापरवाह शिक्षिकों पर कार्रवाई होना चाहिए। इसलिए पुलिस में शिकायत कर बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications