MP News: एनटीए में हुए व्यापमं से भी बड़े घोटाले की CBI जांच कराई जाए, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने उठाए कई सवाल
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक तानाशाही और घोटालाबाज संस्थान है और इस संस्थान ने व्यापमं से भी बड़ा घोटाला किया है। ये संस्थान देश के 50 लाख युवाओं के भविष्य को अपनी सरकार की तरह ही तानाशाही से खोखला कर रही है। नीट के पेपर में सालों से गड़बड़ी चल रही हैं।
नायक ने कहा कि वर्ष 2024 में हुए नीट के पेपर घोटाले के पक्के एवं पुख्ता सबूत हमारे पास उपलबध हैं। जिसमें दो बच्चों के 719 और 718 नंबर आये हैं जो कि इस मार्किंग स्कीम से असम्भव हैं। बच्चों को बेतहाशा ग्रेस मार्क्स बिना किसी कोर्ट के इस पेपर से संबंधित ऑर्डर बांटे गए हैं।

एनटीए अगर मशीन से चेक हुए पेपर के बाद किसी के भी इस तरह से नंबर बढ़ा सकती है तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एनटीए द्वारा कितने साल से व्यापमं से बड़ा यह घोटाला चल रहा था और कितनी परीक्षाओं में इसका असर था यह बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा गंभीर विषय है।
नायक ने कहा कि इन घोटालों से न जाने कितने बच्चे तनाव से पीड़ित होकर अपना भविष्य बर्बाद करने पर मजबूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ बच्चे तो इस कारण आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लेते हैं। इस वर्ष हुई नीट की परीक्षा में खराब परीक्षा परिणाम आने से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की एक छात्रा बागीशा तिवारी ने हाल ही में कोटा में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
नायक ने कहा कि इसी तरह सवाई माधोपुर में इंग्लिस की जगह हिंदी मीडियम का पेपर मिला और पेपर लीक हो गया, बावज़ूद इसके दूसरी भाषा का पेपर देकर शाम को परीक्षा संपन्न करा ली गई। इतना ही नहीं बिहार में एक सॉल्वर गैंग गिरफ्तार हुआ जिसने एक दिन पहले बच्चों से 30-50 लाख रुपये लेकर उन्हें पेपर रटवाकर अगले दिन परीक्षा देने के लिए भेजा।

नायक ने कहा कि एनटीए संस्था द्वारा करायी जाने वाली नीट की परीक्षाओं म नीट में बैठने वाले बच्चों, डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों, उनके परिवार वालों के साथ विश्वासघात हुआ है, जिसकेे लिए हम सरकार से मांगे करते हैं कि
- नीट की हुई सभी परीक्षाएं रद्द की कराकर फिर से कराई जाएं। जैसा कि 2015 में एआईपीएमटी के समय हुआ था। ताकि बच्चे तनाव में आकर कोई गलत कदम उठाने के लिए विवश न हों।
- एनटीए जब से नीट की परीक्षा करवा रही है सुरक्षा कम और मनमानियां ज्यादा चला रही है, इसलिए 2019 से 2024 तक हुई नीट की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करायी जाए।
- एनटीए द्वारा वर्ष 2024 में जितनी भी परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, चाहे वो ऑफलाइन हुई हों अथवा ऑनलाइन, उनमें शिकायतें मिलने पर सीबीआई करायी जाए।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications