MP News: कार और ट्राले की टक्कर, प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे दोस्तों ने गंवाई जान
मध्य प्रदेश के सागर में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब धार से कुछ लोग प्रयागराज कुंभ में शामिल होने जा रहे थे, तभी अचानक सागर के राहतगढ़ के पास कार हादसे का शिकार हो गई, जहां ट्राले से टकराने के बाद 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राहतगढ़ के मोरिया टिकट्डा के पास हुआ है, जहां कार और ट्राले की टक्कर के बाद 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 3 लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धार से प्रयागराज जा रही कुछ दोस्तों की कार अचानक ट्राले से जा टकराई, जहां ट्राले से टकराते ही कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, जिसके चलते कार में मौजूद 6 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने सभी शवों को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया गया है, जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा बेहद दर्दनाक था, जहां कार जाकर ट्राले में घुस गई। कार के ट्राले में घुसते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते लोग मौके पर पहुंच गए, लोगों के मौके के पर पहुंचते ही, लोगों ने पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी, जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इधर, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे थे। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'कभी शादी मत करना...', पत्नी से प्रताड़ित होकर जान देने वाले पति का संदेश












Click it and Unblock the Notifications