Damoh: आबादी के पास खाली मैदान में रखे ड्रम में जल रहा था शव, हत्या कर जलाने की आशंका

सागर, 8 अगस्त। मप्र के दमोह शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है! यहां आबादी के पास स्थित एक मैदान में ड्रम में कुछ जल रहा था, बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो भौचक्की रह गइ्र। टंकी के अंदर एक इंसान का शव जल रहा था, जिसकी बदबू आसपास फैल रही थी। पुलिस ने अधजले इंसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ड्रम में जलता हुआ शव मिला, हत्या कर जलाने की आशंका

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर उसका शव केरोसिन भरने की लोहे की टंकी में जलाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना दिन के उजाले में सामने आई है। स्थानीय लोगों को ड्रम के अंदर से धुंआ उठ रहा था। तेज बदबू उठती इलाके में फैल रही थी।सागर नाका चौकी अंतर्गत मलैया मिल के आगे मुस्की बाबा के समीप एक मैदान पर जब पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई। मौके पर लोहे के एक ड्रम के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव जल रहा था। आग बुझा कर जब शव निकलवाया तो वह आधे से ज्यादा जल चुका था। आखिर शव किसका था और ड्रम में कैसे पहुंचा और किसने आग लगाई यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है की क्या किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आसपास के पुलिस थानों में दर्ज हुई है या नहीं। शव कितने दिन पुराना था तथा वह महिला का है या पुरुष का इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि संभवतः किसी कि पहले हत्या की गई और उसके बाद ड्रम में डालकर उसे आग लगा दी गई।

ड्रम में जलता हुआ शव मिला, हत्या कर जलाने की आशंका

हत्या की आशंका, जिंदा जलाने की बात नकार रही पुलिस

सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसी जानवर की जलने की बदबू आ रही है लेकिन जब मौके पर जाकर देखा तो किसी मनुष्य का शव था। यह शव किसी राठौर के मकान के समीप ड्रम में जल रहा था। संभवत यह हत्या का मामला हो सकता है अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+