Burhanpur के नेपानगर में जंगल माफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 1 दिन में 300 से ज्यादा अवैध कब्जे ढहाए
एमपी में बीते दिनों नेपानगर थाने में घुसकर आरोपी हेमा मेघवाल को अतिक्रमणकारी छुड़ा ले गए थे और पुलिस पर हमला भी किया था। जंगल में अवैध कटाई के लिए लोगों ने कई ठिकाने बना रखे थे। इसके खिलाफ प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

Burhanpur Nepanagar Biggest action: मध्य प्रदेश के नेपानगर फॉरेस्ट एरिया के गांव अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर जमकर गरजा। 300 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों के मकान और झुग्गियां ढहा दी गई। सरकार के द्वारा प्रदेश में एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही हैं।

प्रशासन की ओर से यह बड़ा एक्शन नेपानगर थाने में घुसकर हेमा मेघवाल को छुड़ा ले जाने के बाद लिया गया। हथियारों से लैस होकर थाने के अंदर अतिक्रमणकारियों ने जमकर तांडव मचाया था। इन पर जंगल की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने समेत कई अपराध भी दर्ज हैं।
Recommended Video
बुरहानपुर जिले के लोढ़ा पानखेड़ा गांव में जंगल की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्ज़ा जमाए सैकड़ों लोग प्रशासन के लिए नासूर बने हुए थे। कुछ दिनों पहले इसी जिले में वन कर्मियों और पुलिस बल पर हमला भी किया गया था। कुछ लोग पुलिस चौकी से हथियार भी ले भागे थे।

पुलिस ने जब कड़ा एक्शन लेना शुरू किया तो दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अवैध कटाई के लिए जंगल की जमीन पर कब्ज़ा करवाने वाले मुख्य सूत्रधार हेमा मेघवाल को 7 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो अतिक्रमणकारी बौखला गए। कब्ज़ा करने वालों की भीड़ ने थाने में धावा बोल दिया और पुलिस से मारपीट करते हुए वह मेघवाल को छुड़ा ले गए। इसके बाद कठोर एक्शन के मूड में आए प्रशासन ने एक बार में ही सभी अवैध कब्जे हटाने का बड़ा फैसला लिया।

रविवार को चार जिलों से एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों के साथ प्रशासन का अतिक्रमण निरोधी दस्ता पानखेड़ा गांव पहुंचा। जिसे पूरी तैयारी से पहुंचे इस दस्ते को देख अतिक्रमणकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। कुछ ही देर में कब्ज़ा करने वाले अपने घर छोड़ बस्ती से भाग खड़े हुए। बुरहानपुर एसपी ने बताया कि 300 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों के ठिकानों पर एक्शन लिया गया हैं।

एसपी ने बताया है कि बीते दिनों थाने में हुई घटना के मामले में भी कार्रवाई जारी हैं। लोगों को उकसाने वाले कौन थे, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की जा रही। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया हैं। उनके अपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी भी मिली हैं। प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि अब नेपानगर वन परिक्षेत्र में किसी भी तरह के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। इलाके में अन्य अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा।
ये भी पढ़े- Burhanpur News: नेपानगर थाने पर हमला करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 मकानों पर चला बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications