Budhni news: बुदनी विधानसभा से सीएम शिवराज सिंह चौहान 105,082 रिकार्ड मतों से चुनाव जीते
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी विधानसभा पर भी मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दे बुधनी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। बुधनी विधानसभा सीट सीहोर जिले के अंतर्गत आती है। मतगणना का काम पूरा गया है। मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई, इसके बाद EVM खोली गई।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से 1 लाख 4 हजार 74 मतों से चुनाव जीता हैं। वहीं आष्टा विधानसभा से भाजपा के गोपाल इंजीनियर 8153 वोट से जीते हैं, उन्होंने कांग्रेस के कमल सिंह चौहान को हराया है।

वहीं बाकी सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं वहीं सीहोर विस से भी बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय 41,555 वोटों से आगे हैं। वहीं आष्टा से भाजपा के गोपाल इंजीनियर 8153 वोट से जीते, काग्रेस के कमल सिंह चौहान को हराया
बुधनी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 268435 है इनमें से 149332 पुरुष और 12996 महिलाएं व सात थर्ड जेंडर के लोग शामिल हैं। इस बार कांग्रेस ने अभिनेता विक्रम मस्ताल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था।
रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल कांग्रेस से उम्मीदवार
बात दें कि बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया। वहीं जेल से रिहा होने के बाद लगातार सीएम शिवराज पर मुखर होने वाले मिर्ची बाबा को समाजवादी पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी बनाया। बीते चुनावों की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रत्याशी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पत्नी साधना सिंह, बेटा और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ही छोड़ दी थी।
बता दे सीहोर की चारों विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। भोपाल नाके पर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में 62 टेबलों पर वोटों की काउंटिंग होगी। सबसे पहले सीहोर सीट और आखिरी में बुधनी सीट के परिणाम आएंगे। 4 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत जिले में 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीहोर से 7, आष्टा में 9, इछावर में 11 और बुधनी सीट पर सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications