भाई ने अपनी बहन की गर्दन पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी, शव को सीमेंट के खंभे से बांधा और कुएं में फेंक दिया
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छोटे भाई ने मानसिक रोगी बड़ी बहन के गले पर पैर रखकर जान ले ली।
आरोपी भाई ने कहा मानसिक रोगी बहन का उपचार करा-कराकर थक गया था। हत्या के बाद बहन का शव सीमेंट के खंभे सहित तारों से बांधकर कुएं में फेंका कर दिया था।

जानकारी अनुसार आरोपी भाई ने पहले बहन को खाट के नीचे पटका और फिर गले पर लात रखकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बहन की लाश को आधा किमी दूर वन विभाग के कुएं के पास लेकर पहुंचा।
उसको डर था कि अगर वह बहन की लाश को कुएं में फेंक देता है। तो वह पानी में ऊपर आ सकती है और उसका भांडा फूट सकता है। इसलिए उसने पहले लाश पर प्लांटेशन का सीमेंट का पोल बांधा और फिर मुंह बांध कुएं में फेंक दिया।
जल्लाद भाई ने इससे पहले बहन की साड़ी को उसी जंगल में बने एक छोटे से तालाब के बेस्ट वेयर की नली में जला दिया था। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस को शव मिला तो आरोपी ने बहन को पहचानने से ही इनकार कर दिया। उसने पैर और चेहरे पर निशान का हवाला देते हुए बहन की लाश को नहीं पहचानने का बहाना किया। लेकिन उसके हाथ पर गुदे छोटे भाई के नाम की वजह से पुलिस के लिए लाश की शिनाख्त करना आसान हो गया। जैसे ही आरोपी ने देखा कि उसका भांडा फूटने वाला है, वह बुरी तरह से कांपने लगा। बस उसी दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर टूटे हुए खंभे और जली साड़ी को भी बरामद कर लिया है।
हैरान कर देने वाली यह वारदात खरगोन के लवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा की है। दो मई को दादू पिता भागीया नाम के एक छोटे भाई ने अपनी मानसिक रोगी बड़ी बहन जहांबाई की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दरअसल 15 साल पहले पति द्वारा छोड़ने के बाद से वह मायके में रह रही थी। उसका परिवार शादी में गया था। महिला घर पर भाई के साथ अकेली थी।
जानकारी अनुसार, जहांबाई एकदम से अभद्र हरकद करने लगी। जिस पर शराब के नशे में धुत उसके भाई को गुस्सा आ गया। उसने पहले तो उसे थप्पड़ मारकर भगा दिया। वह फिर भी नहीं मानी तो छोटे भाई ने खाट के नीचे पटककर बहन के गले तो पैर से मसलकर मार डाला, ये जानकारी बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे ने दी।
थोड़ी देर बाद जैसे ही उसे थोड़ा होश आया उसने बहन को पानी पिलाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उठी। जिसके बाद भाई को डर था कि कहीं हत्या का राज खुल न जाए। इसी वजह से उसने हत्या को आत्महत्या दिखाने के प्रयास में पूरी प्लानिंग के साथ उसके शव को कुएं में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को सोमवार को धर दबोचा। बड़वाह न्यायालय में उसे पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications