2 पतियों को छोड़ने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया, भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या
देवास। मध्य प्रदेश के देवास में एक महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। उसका शव 14 मई को बरखेड़ी रोड स्थित खेत पर बने टप्पर के अंदर एक पोटली में मिली थी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतका के भाई को पकड़ा है। भाई ने समाज में बदनामी की वजह से बहन की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार बरखेड़ी रोड पर कन्नौद निवासी योगेंद्र यादवके खेत पर बने टप्पर के अंदर एक पोटली में बंद शव मिला था। मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय भूरी के रूप में हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में भूरी की हत्या व वारदात को अंजाम देने वाले का पता नहीं चल पाया था। पुलिस को 14 मई से ही आरोपी की तलाश थी।
देवास एसपी के निर्देश पर एएसपी नीरज चौरसिया, एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी जेआर चौहान के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मई को आरोपी संजू उर्फ संजय कोरकू निवासी पचोला थाना हंडिया जिला हरदा को बाईजगवाड़ा के पास नामनपुर रोड पर धर दबोचा। आरोपी संजू ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतिका भूरी उसकी बड़ी बहन थी।
दूसरे पति से दो बच्चे
उसकी शादी नयापुरा की गई थी। वहां से वह अपने पति को छोड़ कर आ गई। फिर भूरी की दूसरी शादी संजय निवासी पुनासा के साथ की गई। इससे भूरी को 7 वर्षीय लड़की तथा 5 वर्षीय लड़का है। भूरी अपने दूसरे पति को भी छोड़ कर कहीं चली गई थी। वह करीब 1 माह पूर्व अपने भाई संजू को मिली थी, जो अपने भाई संजू व लोकेश के साथ योगेंद्र यादव के खेत पर काम करने के लिए साथ रह रहे थे। भूरी फोन पर किसी व्यक्ति के साथ दो-तीन दिन में कहीं भाग जाने की बात कर रही थी।
यह बात भाई संजय ने सुन ली थी।
सोती हुई पर कुल्हाड़ी से किए वार
आरोपी संजय द्वारा अपनी बहन के चरित्र तथा समाज में बदनामी होने के कारण उसने भूरी की हत्या का प्लान बनाया। उसने भूरी को सोते हुए कुल्हाड़ी से लगातार वार करते हुए मार डाला तथा लाश को मेटी व गोदड़ी में पोटली बनाकर खेत पर बने टप्पर पर ही रखकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से घटना में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की तथा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications