MP News: शादी के 17 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, तस्वीर लेकर थाने के चक्कर लगा रहा पति
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दुल्हन शादी के 17 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई है। पति थाने के चक्कर काट रहा है।फरियादी ने बताया पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
दरअसल शहर के गोल पहाड़ियां जनकपुरी में रहने वाले संतोष प्रजापति की पत्नी शादी के महज 17 दिन में फरार हो गई। दिन-हफ्ते और महीने बीते तो संतोष को पत्नी का कारनामा पता चला। पत्नी ने फेसबुक मेसेंजर के जरिए संतोष को अपने ना आने की वजह बता दी। तब से संतोष खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

संतोष ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी में मिले गहने और घर में रखे रुपए लेकर फरार हो गई है। घर से फरार होने की वजह है, दूसरी शादी। इसके बारे में संतोष को काफी देर से पता चला।
अपनी शादी होने तक वो सबकुछ ठीक-ठाक मानकर चल रहा था, लेकिन फिर एक-एक कर उसके सामने पत्नी के रंग-ढ़ंग निखरकर सामने आने लगे। फिर एक रोज वो घर वापस आया और पता चला कि पत्नी घर से गायब है।
जब उसने इधर-उधर पूछताछ की तो बताया गया कि अंजलि अपने मायके चली गई है। उसे लगा मायके की याद आ रही होगी तो चली गई, लेकिन जब उसे फोन किया तो पत्नी ने दो-तीन दिन मैं वापस आ जाने की बात कही। मगर काफी दिन बीत गए और अंजली वापस नहीं आई तो उसने एक दिन अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए। शादी में चढ़ाए गए 4 लाख के सोने के जेवर और 25 हजार रुपए अलमारी से गायब थे। इससे संतोष का शक यकीन में बदल गया।
इसके बाद वो शादी कराने वाले नितिन कुशवाहा के पास गया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि हमारा काम शादी करना है। पत्नी रुके या भागे इससे हमें क्या मतलब। इसके बाद उसने पुलिस का रुख किया और तब से सुनवाई को लेकर चक्कर काट रहा है। एक रोज पत्नी ने फेसबुक मेसेंजर से बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है।
उसने अपनी शादी के फोटो भेज दिए। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सात फेरे लेने से 3 महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर चुकी थी। इस घटना पर एएसपी गजेंद्र बर्धमान का कहना है कि हमें शिकायत मिली है। मामले की जांच हो रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications