Bollywood Actress रवीना टंडन ने देखी आदिमानव की गुफाएं और रॉक पेंटिंग शेल्टर्स, एमपी के भीमबेटका में दिए पोज

फिल्म ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने अब एमपी की राजधानी भोपाल के नजदीक भीमबैटका पहुंची। जहां उन्होंने हजारों साल पहले आदिमानव काल के शैल चित्रों को देखा। रवीना के लिए सरप्राइज रहा कि इतनी पुराने धरोहरे आज सहेजकर रखी गई हैं।

raveena

Bollywood actress Raveena Tandon: सिल्वर स्क्रीन का चमकता सितारा और बॉलीवुड दुनिया की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन ने अब मध्य प्रदेश की भीमबेटका की फोटोज शेयर किए हैं। कुछ दिनों पहले रवीना ने अपनी बेटी राशा का बर्थ-डे एमपी में ही सेलिब्रेट किया था। वो कई जगहों पर घूमी थी।

madhya pradesh

वाइल्ड नेचर लाइफ की खूबसूरती को निहारने बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन के मध्य प्रदेश में कदम नहीं थक रहे। इस स्टेट का पर्यटन उनको और उनकी फैमली को खूब लुभा रहा हैं। अपनी बिजी लाइफ से रवीना के पास जो थोड़ा बहुत वक्त बच रहा है तो वह घूमने-फिरने एमपी पहुंच जाती हैं।

mp

मध्य प्रदेश इंडिया का हार्ट स्टेट माना जाता है। रवीना ने अब राजधानी भोपाल के नजदीक भीमबेटका के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जहां वह हजारों साल पुरानी आदिमानव काल की रॉक पेंटिंग देखते नजर आ रही हैं। रॉक शेल्टर्स में बैठकर पोज देते हुए भी नजर आई।

रवीना के इस ट्वीट को सीएम शिवराज सिंह ने रीट्वीट किया है। रवीना ने लिखा कि-

हमारे पूर्वजों की कलाकृति को देखकर दिन अच्छा बीता। कुछ तो 10 हजार साल पुरानी रॉक पेंटिंग हैं। एमपी टूरिज्म टीम 'भीमबेटका' जैसे विरासत स्थल को साफ रखने के साथ-साथ हमारे पूर्वजों की पवित्रता को बनाए रखे है।

bollowood

अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल पर रवीना ने कुछ फोटो के साथ 16 सेकंड की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की हैं। जिमसें फारेस्ट डिपार्टमेंट का एक कर्मचारी भीमबैटका की गुफाओं की जानकारी दे रहा हैं। जिसे सुनकर रवीना आश्चर्य पर पड़ जाती है।

कर्मचारी बताता है करोड़ों साल पहले यह एरिया पानी में डूबा हुआ था। यहां की करीब साढ़े सात सौ गुफाओं को किसी मानव के द्वारा नहीं बनाया गया, बल्कि नैचुरल हैं। उन पर उभरी चित्रकारी के बारे में भी रवीना कर्मचारी से पूछती है।

रवीना ने यहां दिलभर कर घूमा-फिरा और प्राचीन सभ्यता का नॉलेज भी लिया। ऐसी जगहों को सहेजने के लिए उन्होंने एमपी टूरिज्म की तारीफ भी की। इससे पहले रवीना भोजपुर, उज्जैन महाकाल लोक, सतपुड़ा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भी पहुंची थी।

mp

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+