ठेके पर शराब लेने आ रहे लोगों को ब्लू गैंग की महिलाएं पिला रहीं शरबत
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं और महिला आरक्षक अनोखा अभियान चला रही हैं। ब्लू गैंग के नाम से फेमस ये महिलाओं ने बैतूल को शराब मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। शायद यही वजह है कि दुकानों पर शराब खरीदने आ रहे लोगों को शरबत पिलाया जा रहा है।

शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बतातीं
दरअसल, ब्लू गैंग की महिला सदस्य हाथ में शरबत की बोतलें लेकर सरकारी शराब के ठेकों पर खड़ी हो रही है और यहां शराब खरीदने के लिए आने वाले लोगों को वे शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताती हैं और साथ ही उन्हें शरबत पिलाती हैं। गैंग अपने साथ एक पोस्टर भी लिए घूम रही है। जिस पर लिखा है कि शराब की जगह शरबत पीओ। 70 की जगह 100 साल जियो।

कई लोगों ने छोड़ी शराब
शरबत पिलाने के साथ ही महिलाएं लोगों को शराब न पीने की कसम भी खिलाती हैं। कई लोग तो ब्लू गैंग की इस पहल से इतने प्रभावित नजर आए कि उन्होंने ठेके से खरीदी गई शराब की बोतलों को वहीं डस्टबिन में डाल दिया और कसम ली कि आगे से वो शराब का सेवन नहीं करेंगे और दूसरे लोगों को भी शराब का सेवन न करने के लिए जागरुक करेंगे।

बैतूल पुलिस ने बनाई ब्लू गैंग
बता दें कि ब्लू गैंग का गठन बैतूल पुलिस की ओर से किया गया है और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयासरत ब्लू गैंग में सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं के साथ साथ महिला आरक्षक भी शामिल हैं इनकी टीम का ड्रेस कोड भी ब्लू ही है।












Click it and Unblock the Notifications