Lok Sabha Election: कब होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने बताया दिन
Lok Sabha Election नजदिक हैं, ऐसे में अब BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां राजधानी भोपाल में लगातार BJP की ओर से बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें संगठन पदाधिकारियों के साथ शीर्ष नेता विचार-मंथन करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब ये संभावना जताई जा रही है की जल्द BJP प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है। वहीं भोपाल स्थित BJP कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संकेत देते हुए एक-दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा होने की बात कही है।
लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली गई है। इस बीच BJP ने प्रदेश नेतृत्व ने चुनावी माहौल को देखते हुए एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है, जो की ''विकसित भारत मोदी जी की गारंटी'' अभियान में सहभागी होने के लिए सुझाव देने के लिए है। वहीं इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संकेत देते हुए प्रत्याशी घोषित होने का दिन भी बता दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, हमारे पास पर्याप्त समय है, मध्यप्रदेश में चुनाव जाएगा अप्रैल एंड में, प्रत्याशी हो सकता है, आज, कल, परसो में घोषित हो जाएं, तो हमारे पास पर्याप्त टाइम है. इसी के साथ वीडी शर्मा ने कहा कि, BJP ने पीएम के नेतृत्व में संकल्प पत्र का रोडमैप तैयार किया है। मोदी की गारंटी से विकसित भारत बनेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अब किसी भी वक्त चुनाव आयोग की ओर से चुनाव तारिखों का एलान हो सकता है, ऐसे में अब BJP भी चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट












Click it and Unblock the Notifications