MP News Budget 2025: भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने केंद्रीय बजट को क्यों बताया गेम चेंजर, जानिए
Union Budget 2025: मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए 2025 के केंद्रीय बजट को गेम चेंजर बताते हुए इसकी सराहना की है।
उन्होंने इस बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया और कहा कि यह बजट हर वर्ग के हित में है, विशेष रूप से किसानों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

बजट को 'मोदी है तो मुमकिन है' के विश्वास का प्रतीक
डॉ. केसवानी ने कहा कि यह बजट इस विश्वास को पुष्ट करता है कि "मोदी है तो मुमकिन है" और साथ ही यह बजट भारत को एक नए दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "यह बजट न केवल भारत के विकास की गति को तेज करेगा, बल्कि देश के समग्र विकास की राह को और स्पष्ट करेगा।"
बजट की घोषणाएं: विकास के नए आयाम
डॉ केसवानी ने कहा कि इस बजट में किए गए अहम निर्णय भारत की विकास गाथा को और बल देंगे। उन्होंने विशेष रूप से गरीब कल्याणकारी योजनाओं और देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की। उनका मानना है कि इस बजट से हर नागरिक को लाभ होगा और यह भारत को एक श्रेष्ठ और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बजट में आयकर छूट की सीमा 12 लाख तक कर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल-इंजीनियरिंग सीटों की संख्या बढ़ाकर छात्रों को सौगात देने का काम किया गया है। भारत को मैनिफेक्चरिंग हब बनाने की कोशिश बजट के जरिए की गई है।
उन्होंने यह भी कहा, पिछले कुछ बजटों में हमने पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित किया था, जिसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में वृद्धि देखी गई। अब इस वर्ष ध्यान उपभोग (खपत) पर दिया गया है, जिसे प्रत्यक्ष करों के व्यापक सुधार के माध्यम से हासिल किया गया है। इससे उपभोग में धन प्रवाह बढ़ेगा, जिससे मांग और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह एक बहुत ही संतुलित और उत्तम बजट है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया, जिसमें कुल बजट ₹50.65 लाख करोड़ का है। इस बजट में नौकरीपेशा वर्ग के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया है, जिसमें अब ₹12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी। यह घोषणा मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए की गई है, खासकर दिल्ली में जहां अगले 4 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
नई टैक्स रिजीम का फायदा नौकरीपेशा वर्ग को
नौकरीपेशा लोगों के लिए नई टैक्स रिजीम में ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस टैक्स स्लैब के तहत:
- ₹0 से ₹4 लाख तक की आय पर टैक्स शून्य
- ₹4 लाख से ₹8 लाख तक की आय पर 5% टैक्स
- ₹8 लाख से ₹12 लाख तक की आय पर 10% टैक्स
इसके अलावा, दूसरे और तीसरे स्लैब के तहत टैक्स सरकार 87A के तहत माफ कर देगी। इसके साथ ही ₹75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों की कुल ₹12.75 लाख की इनकम पूरी तरह से टैक्स फ्री हो जाएगी।
टैक्स फाइलिंग में सहूलियत
इसके साथ ही एक और राहत का ऐलान किया गया है, जिसके तहत अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का आयकर रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। इससे पहले तक यह अवधि 2 साल तक सीमित थी।
सीनियर सिटिजंस के लिए राहत
सीनियर सिटिजंस के लिए भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। उनके लिए TDS (Tax Deducted at Source) की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है, जिससे उन्हें अधिक राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications