पन्ना में बरसात से पहले होगा तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण- भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पन्ना में जल संरक्षण के लिए तालाबों के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान करते हुए कहा कि आज पन्ना में तालाबों के गहरीकरण का शुभारंभ पार्टी कार्यालय के पास बने तालाब से किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह आज सिर्फ शुरूआत है और आने वाले दिनों में पूरे पन्ना में 100 से भी ज्यादा पुराने तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर पालिका, शहर की जनता के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण मिलजुलकर करेंगे,ताकि पानी की कमी यहां नहीं रह सके और पूरा शहर की खूबसूरती को देखने लोग आए।

BJP MP from Khajuraho Vishnudutt Sharma s big gift for Panna beautification of ponds

शर्मा ने कहा कि इसके लिए विधायक श्री बृजेंद प्रताप सिंह ने काफी समय पहले ही प्रयास शुरू कर दिया था और इस दिशा में अब चाहे पौधरोपण की बात हो या फिर तालाबों के गहरीकरण की काम तेजी से किया जाएगा।

0

बरसात से पहले होगा गहरीकरण, लगाए जाएंगे पौधे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज तालाब के गहरीकरण में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में आज श्रमदान करके इसमें अपनी भागीदारी निभाई है। कई सालों पहले यहां के लोगों ने जो तालाब बनाए थे उसके चलते हमे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जल संरक्षण के लिए आने वाली पीढ़ियो के लिए कुछ करे। लोकसभा चुनाव में 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा लगातार जल संरक्षण की दिशा में तेजी से काम कर जनप्रतिनिधियों और लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+