BJP विधायक के देवर पर रंगदारी के आरोप में सिंधिया की टूटी चुप्‍पी, बोले- अपराधी कोई भी हो, बख्‍शा नहीं जाएगा

Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश के गुना में कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कृषि अधिकारी ने चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना के देवर अनिरुद्ध मीना पर 50 लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस आरोप के बाद से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले को लेकर सवाल खड़ा किए था। मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सख्त बयान सामने आया है।

Scindia warned the mafia

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में कहा कि गुना, शिवपुरी और अशोक नगर में माफिया राज नहीं चलेगा। भू माफिया, खाद माफिया या कोई और माफिया बख्शे नहीं जायेंगे।

गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में चाहें आपका हो, चाहें अध्यक्ष जी का हो या विधायक जी का हो, चाहें मेरा कोई रिश्तेदार हो या कोई सहयोगी हो या पार्टनर, या न जानते हुए भी मेरा कोई सगा संबंधी हो, जिसका भी व्यक्ति हो, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। सही सही है और गलत गलत है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खाद की कालाबाजारी पर उन्होंने कहा है विभाग के मामले में मैंने स्पष्ट आदेश दिया है। कालाबाजारी की रिपोर्ट भी मुझे आ रही थी। सब पर अंकुश लगाया जाएगा। किसी भी तरह का माफिया अगर मेरे क्षेत्र में हो। अगर आप अन्नदाता का खाद लेंगे और उस पर व्यापार करोगे तो आप भी माफिया ही हो। किसी को माफ नहीं किया जाएगा।

कृषि अधिकारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाले मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि क्या मोहन यादव जी व मुख्य सचिव मोहदया जी आप अपने अधिकारियों का संरक्षण करेंगे या ऐसे ही पिटने देंगे? अभी तक DDA गुना उपाध्याय जी की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। गिरफ़्तारी तो छोड़ दीजिए। अभी तक कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता होता तो मामला दर्ज हो जाता। यदि अल्प संख्यक होता तो बुलडोजर से उसका घर गिरा दिया होता। इतना पक्षपात तो मुख्यमंत्री ना करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+