MP के इस BJP विधायक ने सालभर में कमाए 2.5 करोड़! जीते हैं लैविश लाइफ, कुल संपत्ति जान चौंक जाएंगे
Sudesh Rai Net Worth: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सबसे अमीर प्रत्याशी विधायक सुदेश राय हैं। सुदेश राय भाजपा नेता हैं, वो इस साल सीहोर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2022-23 में विधायक सुदेश राय ने ढाई करोड़ रुपये कमाए हैं।
विधायक सुदेश राय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अमीर हैं। सीएम शिवराज ने 2022-23 में 32 लाख रुपये कमाए हैं। नामांकन में सुदेश राय ने बताया है कि 2022-23 में उन्होंने इस साल 2 करोड़ 74 लाख 16 हजार 780 रुपये कमाए हैं। आइए जानें कितनी है कुल संपत्ति...?

Sudesh Rai Assets Liabilities: कितनी है सुदेश राय की कुल संपत्ति
- -सीहोर जिले में सुदेश राय सबसे अमीर जनप्रतिनिधियों में से एक हैं। सुदेश राय की कुल संपत्ति 67 करोड़ से ज्यादा की है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है।
- -हलफनामे के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में सुदेश राय ने कुल आय 76 लाख 9 हजार अपनी बताई थी।
- -वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में सुदेश राय ने इनकम टैक्स रिटर्न में बताया है कि उन्होंने 2 करोड़ 74 लाख 16 हजार रुपये कमाए हैं।
- -हलफनामे के मुताबिक सुदेश राय के पास कैश में 9 लाख 45 हजार रुपये हैं।
- -सुदेश राय के पास मकान और जमीन 42 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं।
- -सुदेश राय लैविश लाइफ जीते हैं, इन्हें महंगी कारों का भी शौक है।
- -हलफनामे के मुताबिक सुदेश राय ने पिछले पांच सालों में इनकम टैक्स रिटर्न में जो राशि दिखाई है, वो इस प्रकार है...
1. 2018-2019 में 72 लाख 27 हजार 160 रुपये
2. 2019-2020 में 55 लाख 19 हजार 400 रुपये
3.2020-2021 में 63 लाख 63 हजार 030 रुपये
4.2021-2022 में 76 लाख 09 हजार 990 रुपये
5.2022 2023 में 2 करोड़ 74 लाख 16 हजार 780 रुपये
- -सुदेश राय की पत्नी अरुणा राय के पास फिलहाल कुल संपत्ति 15 लाख 83 हजार 877 रुपये है।
- -अरुणा राय के पास कैश 82 हजार है।
- -अरुणा राय के पास 20 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने हैं।
सुदेश राय की संपत्ति और अन्य जानकारी के लिए आप चुनावी हलफनामा इस लिंक पर देख सकते हैं,
मध्य प्रदेश के अन्य नेताओं की जानिए संपत्ति के बारे में












Click it and Unblock the Notifications