भाजपा विधायक बोले- जोधा-अकबर क्या कॉलेज में साथ पढ़ते थे जो उनको प्यार हो गया

कोलकाता, 27 सितंबर: मध्य प्रदेश की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई के बीच कोई प्यार नहीं था। उन्होंने कहा कि जोधा और अकबर ने कोई प्रेम विवाह नहीं किया था। सत्ता के लिए एक बेटी का रिश्ता अकबर से किया गया था। रामेश्वर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजपूतों ने इस पर नाराजगी जताई है, जिसके बाद उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली है।

madhya pradesh .

मध्य प्रदेश के सागर में हिन्दुत्व पर हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा, हमें लगातार अकबर और जोधा के प्यार के बारे में पढ़ाया और बताया गया है। ये एकदम झूठ है। जोधा बाई और अकबर के बीच कोई प्यार नहीं था। क्या वे कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे? क्या वे कहीं मिले थे किसी कॉफी हाउस या जिम में? जहां वो मिले और फिर एक दूसरे को आई लव यू बोल दिया। जाहिर है ऐसा कुछ नहीं था। ये सब हुआ था क्योंकि सत्ता के भूखे लोगों ने अपनी बेटियों को लाइन में लगा दिया। उन्होंने जोधा के अकबर से रिश्ता का हवाला देते हुए कहा कहा कि जो सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं लेकिन धर्म को धोखा दे सकते हैं।

शर्मा के बयान पर राजपूतों के कई संगठनों और इस जाति के नेताओं ने नाराजगी जताई है। उनका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ने लिखा, रामेश्वर जी जोधाबाई के चरित्र पर उंगली उठा कर आप राजपूत समाज का अपमान कर रहे हैं क्या यही आपकी हिंदू संस्कृति है। कुछ साल पहले आप जोधा अकबर फिल्म का पुरजोर विरोध करते थे तो आज क्या हुआ? अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख भाजपा विधायक ने कहा कि अगर उनके वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो माफी मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+