पहले कॉलेज का उद्घाटन किया, फिर एग्जाम हॉल में परीक्षा देने बैठ गईं बीजेपी विधायक, चारों तरफ हो रही चर्चा
BJP MLA Kanchan Tanve Gave Exam
BJP MLA Kanchan Tanve Gave Exam: मध्य प्रदेश के खण्डवा में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस का फ़ीता काटकर लोकार्पण विधायक कंचन तनवे ने किया और फिर एक छात्रा की तरह अनुशासित होकर वो परीक्षा कक्ष में बीएसडब्ल्यू की परीक्षा देने भी पहुंच गईं। अब उनके विधायक से विद्यार्थी बनने की हर ओर चर्चा हो रही है।
विधायक अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी के चलते अपनी ग्रेजुएशनडिग्री का तीसरा पर्चा देने वे कॉलेज पहुंची थीं। पहले तो वे गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल कार्यक्रम मैं शामिल हुईं। उसके बाद बीएसडब्ल्यू का पेपर देने बैठ गई।

खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंचन मुकेश तनवे शहर के अग्रणी कालेज नीलकंठेश्वर कॉलेज पहुंची थीं। मौका था महाविद्यालय के नए नाम कारण का। रविवार से इस कॉलेज को एक नई पहचान प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में मिली है। जिसका वर्चुअल लोकार्पण तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। स्थानीय स्तर पर लोकार्पण के अवसर पर खंडवा विधायक भी यहां पहुंची थीं। हालांकि उनके यहां पहुंचने का एक ओर मकसद था।
दरअसल वे एक छात्रा के रूप में भी यहां आई थीं। खंडवा विधायक रहते हुए भी वे अपनी बीच में ही छूट गई अधूरी पढ़ाई पूरी करने यहां आई थीं। उनका ग्रेजुएशन कोर्स के बीएसडब्ल्यू का तीसरा पर्चा था। विधायक तनवे ने पहले लोकार्पण कार्यक्रम में फीता काटा, जिसके बाद वे सीधे परीक्षा कक्षा पहुंची, और अपना बीएसडब्ल्यू का एक्ज़ाम दिया।
शहर के अग्रणी कालेज में परीक्षा देने पहुंची खंडवा विधायक कंचन तनवे ने बताया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। जब हमारी तैयारी हो, हमें परीक्षा देना चाहिए। मैं सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध करती हूं कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। यदि शिक्षा हमारे पास है, तो हमें किसी बात की कोई कमी नहीं है। शिक्षा ऐसा धन है जिसे हमसे कोई छीन नहीं सकता। अतः मन लगाकर पढ़ाई कर अपने परिवार, अपने शहर का नाम रोशन करें।

विधायक कंचन तनवे के मुताबिक शादी से पहले घर से उन्होंने 8वीं तक परीक्षा पास की थी। उसके बाद शादी हो जाने के पश्चात भी उन्होंने ससुराल से पढ़ाई जारी रखते हुए अब ग्रेजुएशन का एग्जाम दे रही हैं। शिक्षा ग्रहण के जुनून के चलते इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी उन्होंने परीक्षा दी थी। अब जब विधायक बन गई हैं तो जो उनकी बीएसडब्ल्यू की पढ़ाई अधूरी रह गई थी, उसे अब वे पूर्ण करने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications