MP News: 10 मंत्री और 25 विधायकों के टिकट काट सकती है भाजपा, MP में फतेह के लिए गुजरात वाली जिताऊं चाल

Bhopal News: मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा कड़े फैसले भी कर सकती है। इसकी झलक भी भाजपा की दूसरी प्रत्याशियों की सूची में देखने को मिली मिली थी। यहां पार्टी ने मौजूदा तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती है, इसलिए उन मंत्री और विधायकों की टिकट काटे जा सकते हैं, जिनको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

एमपी में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन में कई और कड़े फैसले ले सकता है। इसमें शिवराज सिंह चौहान सरकार के करीब 10 मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। उनके टिकट काट जा सकते हैं, जबकि कई मंत्रियों के क्षेत्र बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कई बार से लगातार जीतने वाले विधायकों के भी टिकट इस बार दुविधा में है, इससे पहले पार्टी गुजरात में भी यह फार्मूला अपना चुकी है।

BJP may cut tickets of 10 ministers and 25 MLAs, Gujarats move to win in mp election 2023

विधानसभा चुनाव में भले ही गुजरात का फार्मूला लागू न किया जा सके, लेकिन बीजेपी कई मंत्री और विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रही है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट के कई मंत्री ऐसे हैं, जिनके क्षेत्र में उनका तगड़ा विरोध है और पार्टी के सर्व में भी वे अच्छी स्थिति में नहीं है। पार्टी उनकी जगह किसी लोकप्रिय चेहरे को उतार सकती है।

सूत्रों की मानी जाए तो केंद्रीय नेतृत्व द्वारा करवाए गए सर्वे के साथ ही प्रदेश में आए 230 प्रवासी विधायकों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व करने वाला है। जिन भी मंत्रियों के रिपोर्ट ठीक नहीं है, उन्हें किसी भी हाल में पार्टी चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाएगी। जिसमें मंत्रियों के उनके पद पर रहते हुए परफॉर्मेंस से लेकर क्षेत्र में सक्रियता, क्षेत्र की जनता से जुड़ाव, क्षेत्र में विकास के कार्य, अपने काम की प्रति जिम्मेदारी और उन पर लगे आरोपों की क्या हकीकत है। इन सब पर केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट तैयार की है। जिसके लिए कई सर्वे प्रदेश में हुए। जिसकी कानोकान भाजपा के प्रदेश के नेताओं को खबर तक नहीं हुई। वहीं प्रदेश की सभी सीटों पर आए प्रवासी विधायकों ने भी अपनी रिपोर्ट में हर मंत्री का पूरा विवरण प्रस्तुत किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जिन मंत्रियों की टिकट काटे जा सकते हैं उनमें शिवपुरी जिले में पोहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेश धाकड़ राज खेड़ा का नाम भी कमजोर प्रदर्शन करने वाले नेताओं की सूची में शामिल है। धाकड़ को लेकर सर्वे में स्थिति ठीक नहीं है। इसके अलावा भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से साल 2018 में OPS भदोरिया कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2020 में भाजपा से उपचुनाव में जीते थे। हालांकि उनका एवरेज परफॉर्मेंस से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+