भाजपा नेता ने कहा- मीरवाइज की जुबान काटो, दूंगा 10 लाख

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अगगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की जुबान काट कर लाने को कहा है। भाजपा नेता गजराज जाटव ने कहा है कि जो भी मीरवाइज उमर फारूक की जुबान काट कर लाएगा उसे 10 लाख रुएप का इनाम दिया जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा- मीरवाइज की जुबान काटो, दूंगा 10 लाख

बता दें कि टीम इंडिया की हार के बाद अलगाववादी नेता के घर के बाहर आतिशबाजी हुई उन्होंने इस बात पर एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि चारों तरफ आतिशबाजी हो रही है, ऐसा लगता है जैसे ईद पहले आ गई हो, बढ़िया खेलने वाली टीम जीती, पाकिस्तान को बधाई।

मीरवाइज के इस ट्वीट पर खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी टिप्पणी कर कहा था कि एक सलाह है मीरवाइज, तुम बॉर्डर क्यों नहीं पार कर जाते? वहां तुम्हें बढ़िया पटाखे (चाइनीज) मिलते, वहीं ईद मनाते, सामान बांधने में मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं।'

भाजपा नेता ने कहा- मीरवाइज की जुबान काटो, दूंगा 10 लाख

मालूम हो कि रविवार (18 जून) को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के ओवल फाइनल में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को आईसीसी 180 रनों के भारी अंतर से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+