'पेट्रोल-डीजल सस्ता चाहिए तो चले जाओ अफगानिस्तान', महंगाई के सवाल पर भड़के बीजेपी नेता ने कहा
'पेट्रोल-डीजल सस्ता चाहिए तो चले जाओ अफगानिस्तान', महंगाई के सवाल पर भड़के बीजेपी नेता ने कहा
कटनी, 20 अगस्त: अफगानिस्तान की सत्ता अब तालिबान के हाथों में आ गई है। तो वहीं, तालिबानियों के हाथों में सत्ता आने के बाद से भारत में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पेट्रोल-डीजल की आसमान छू रही कीमतों के एक सवाल पर कटनी से बीजेपी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल भड़क गए। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा, तालिबान, चले जाओ। अफगानिस्तान में जाकर देख लो। पेट्रोल 50 रुपये है वहां।'

बता दें, कटनी बीजेपी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल गुरुवार 19 अगस्त को मीडिया कर्मियों से बात कर थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने बढ़ती महंगाई पर बीजेपी जिलाध्यक्ष से सवाल पूछ लिया। बढ़ती महंगाई पर सवाल पूछे जाने से बीजेपी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल भड़क गए। इस दौरान उन्होंने कहा
तालिबान चले जाओ, अफगानिस्तान में जाकर देख लो। पेट्रोल 50 रुपए है वहां। वहां से भरवा के लाओ। वहां भरवाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है, दो लहर आ चुकी है। देश किस स्थिति से गुजर रहा है, जरा भी अहसास है आपको? तुम्हें पेट्रोल-डीजल की पड़ी है।
इसपर मीडियाकर्मी ने कहा, लेकिन मैं देश की बात कर रहा हूं। महंगाई चरम सीमा पर है? इसपर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने फिर कहा, तालिबान चले जाओ, यहां क्यो हो। यहां सबसे चौकाने वाली बात यह है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कर थे। लेकिन खुद मास्क नहीं लगाए हैं। उनके साथी भी बिना मास्क के, उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे है।
बता दें, बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी के युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जाग्रति पार्क में गुरुवार को पौधा रोपण करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर वो भड़क गए। लेकिन जैसे ही उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उन्हें कहा कि उन्होंने यह बात हंसी मजाक में कही। उनका उद्देश्य न किसी को तालिबान भेजना है, न किसी को आह्त करना।












Click it and Unblock the Notifications