मोहब्बत की दुकान के नाम से नफरत का सामान बेच रही कांग्रेसः BJP प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया
MP politics news: BJP के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना, भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे देश विरोधी नारे और सेना के अधिकारियों को रेपिस्ट कहने वाले भारत देश से असम और नार्थ-ईस्ट को अलग करने का सपना देखने वाले उमर खालीद के प्रिय मित्र और कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर देश की युवा पौध के साथ छलावा व खिलवाड़ करने का काम किया है।
सिसोदिया ने कहा कि ये वही कन्हैया कुमार हैं जो जेएनयू में रहकर छात्रों के अंदर जहर घोलने का काम करते थे। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों का संरक्षण करती आई है और सहारा देती रही है, यही कांग्रेस का असली चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस के इस निर्णय से निश्चित रूप से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हुई होगी।

उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस कमेटी ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने यह निर्णय किस मजबूरी में लिया है, आज पूरा देश यह जानता चाहता है। इस देश में कांग्रेस की एक पुरानी आदत रही या ये कहें कि मजबूरी रही है कि जो लोग देश विरोधी बात करते हैं, देश को बांटने की राजनीति करते हैं ऐसे लोगों को कांग्रेस सिर माथे पर बैठाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि वहीं कन्हैया कुमार जब जेएनयू में छात्र राजनीति करते समय नारा लगाते थे कि जॉइन एनएसयूआई टुडे, लूटो इंडिया टुमारो। आज उसी नारे को लगाने वाले एनएसयूआई के प्रभारी बनते हैं।
राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि NSUI कहने को जरूर कांग्रेस का छात्र संगठन है, परंतु उस छात्र संगठन में वैचारिक रूप से कोई पुष्ट छात्र नेता नहीं था, जिसे राष्ट्रीय प्रभारी बनाया जा सके। उसके लिए उन्हें कहीं न कहीं जेएनयू के कुख्यात सरगना को अपना नेता बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की अगर हम बात करें तो मध्य प्रदेश में एनएसयूआई का संगठन जिला एवं प्रदेश स्तर पर धराशाही है। कहीं जिला इकाई भंग है तो कहीं प्रदेश टीम का अता-पता नहीं है। एनएसयूआई सिर्फ कांग्रेस के कागजों में ही सिमटकर रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications