जन आकांक्षाओं के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बीजेपी सरकार निरंतर प्रयासरत: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि ग्वालियर की जनता ने ठाना है, फिर एक बार भाजपा को ही लाना है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 'विकास भी और विरासत भी' के मंत्र पर कार्य करते हुए जन आकांक्षाओं के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत है।

मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। आज ग्वालियर में आयोजित विशाल जनसभा में सहभागिता कर जनता-जनार्दन को सम्बोधित किया। साथ ही ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा का नामांकन दाखिल कराया।

जनसभा में जनता के अभूतपूर्व उत्साह एवं प्रेम को देखकर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि ग्वालियर की धरती पर भी कमल खिलने जा रहा है। इस अवसर पर गुना लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह एवं वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार कर रही है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी जमकर प्रचार कर रही है। इस बीच सीएम मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ पत्रकार बंधुओं से संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्पित सर्वस्पर्शी "संकल्प पत्र-2024" युवा, महिला, किसान एवं गरीबों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। यह 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मोदी जी की गारंटी है।

यह भी पढ़ें- MP News: 'यूपी में 80 सीटों पर प्रचंड जीत के साथ खिलेगा कमल', मैनपुरी में बोले सीएम मोहन यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+