एमपी में बीजेपी ने दो बार कांग्रेस विधायक को दिलाई मंत्री पद की शपथ, मोहन सरकार पर भड़के जीतू पटवारी

Jitu Patwari Attack On Mohan Government: मध्य प्रदेश के मोहन यादव मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले रामनिवास रावत चर्चा में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक को ही भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री बना दिया गया है।सरकार को इसतीफे का तो इंतजार करना चाहिए था।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को हाल ही में कांग्रेस के विधायकों ने प्रमाण के साथ शिकायत करते हुए रामनिवास रावत की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। दूसरी तरफ डॉ. मोहन यादव सरकार ने कांग्रेस के ही विधायक को मंत्री पद की शपथ दिला दी है। पहले रामनिवास रावत को इस्तीफा देना चाहिए था।

Minister Ramniwas Report Jeetu Patwari Attack

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगाया ये आरोप
जीतू पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में लगातार कर्ज में डूबती रही सरकार कर्ज लेकर घी में नहाने का काम कर रही है। दूसरी तरफ असंवैधानिक रूप से कांग्रेस के विधायक को भाजपा के मंत्री पद की शपथ दिला दी गई है‌। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान में जो भी राजनीतिक कदम उठाए गए हैं, वह नियम अनुसार है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप सरासर गलत है।‌ उन्होंने यह भी कहा कि जीतू पटवारी की अक्षमता के चलते ही कांग्रेस के नेता और विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, इस बात को उन्हें स्वीकारना चाहिए। जीतू पटवारी कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी में शामिल होने से रोक तक नहीं पा रहे हैं और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं।

बता दें विधायक रामनिवास रावत से 68 दिन पहले कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा द्वारा चलाए गए न्यू ज्वाइनिंग टोली अभियान में विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता ली है। 68 दिन बाद अब उन्हें डॉक्टर मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+