MP News: मंत्रिमंडल के चयन के लिए उलझी BJP, दिल्ली में शिवराज ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान
MP Cabinet News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात में शिवराज सिंह चौहान को आगे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसे लेकर काफी देर मंथन किया गया।
इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट में किसे शामिल किया जाए, यह योग्य दावेदारों की बड़ी संख्या के कारण भाजपा के लिए फिलहाल बड़ी चुनौती बन गया है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रहे विचार के बाद भी अब तक केंद्रीय नेतृत्व भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है अब यह सुगबुगाहट है कि विधानसभा सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

मंत्रिमंडल में जाति क्षेत्र के साथ ही लोकसभा चुनाव और संघ पृष्ठभूमि को भी देखा जा रहा है। इसके चलते ऐसी स्थिति बन गई है कि कई जिलों से तीन से चार विधायक मंत्री पद के दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल के लिए नाम चुनना केंद्रीय नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
बीजेपी में इस बार मंत्रिमंडल के लिए नाम छांटना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इस बार चुनाव जीत कर आए विधायकों में से 50 से ज्यादा मंत्री बनाए जाने लायक हैं। लेकिन तय संख्या में इनमें से नाम तय करना कठिन हो रहा है। इस कारण दिल्ली में रविवार से जो विचार चल रहा है वह मंगलवार तक जारी है। यानी 3 दिन से दिल्ली में अलग-अलग दौर में इसे लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। लेकिन अब तक फिलहाल नतीजा सामने नहीं आया है।
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बोले- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज ने मीडिया से जानकारी में बताया कि आज नई दिल्ली में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण एवं जनसेवा के विषय में चर्चा हुई। सीसेवा ही संकल्प है' के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई लेकिन जो भी काम मिलेगा वो मैं करूँगा। मैने अपने लिए कुछ नही मांगा है। जल्द दक्षिण के राज्यों का दौरा करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications