Biparjoy Cyclone In MP, आज से तूफानी एंट्री, ग्वालियर, बुंदेलखंड सहित उत्तरी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: गुजरात-राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy Cyclone) कहर बरपाने के बाद अब मप्र में एंटर हो रहा है। इसके असर से अगले तीन दिन मप्र के ग्वालियर, बुंदेलखंड के जिलों सहित उत्तरी एमपी के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

mp-weather

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मप्र में अगले तीन दिनों तक ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़, दतिया, श्योपुर और अशोकनगर सहित उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की उम्मीद है। राजस्थान के लिए कोटा, धौलपुर, सवाई माधोपुर जैसे शहरों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इधर पश्चिमी उत्तरप्रदेश उत्तर प्रदेश एवं सटे पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश एवं पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में निम्न दबाव क्षेत्र अर्थात चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर बना हुआ है।

सोमवार को मप्र के 12 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है
मौसम विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार मप्र के शिवपुरी में 51 एमएम, शिवपुरी सिटी में 42.5 एमएम, अशोकनगर में 14.5 एमएम, ग्वालियर में 14 एमएम, गुना सिटी में 9 एमएम, गुना आरोन में 8 एमएम, राजगढ़ में 1.5 एमएम, विदिशा के लटेरी में 1.5 एमएम, सीहोर में 1 एमएम, भोपाल सिटी में 0.3 एमएम और राजगढ़ सिटी में 0.3 एमएम बा​रिश दर्ज हुई है। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ 20 जून को कहीं-कहीं पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 20 जून को पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: बिपरजॉय का असर, मप्र में मौसम के दो रूप, कहीं लू तो कहीं बारिश का दौर

मप्र सहित पूर्वी भारत में तापमान में गिरावट आएगी
अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 23 से 25 जून, 2023 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

Recommended Video

    शिवपुरी: जिले में दिखा बिपरजॉय का असर,बारिश से तापमान में आया बदलाव

    सोमवार को यहां मलांजखंड सहित न​रसिंहपुर-रीवा में हीट वेव चलीं
    सोमवार 19 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश में शाम को दर्ज अधिकतम तापमानों के आधार पर नरसिंगपुर, रीवा, सीधी हीट वेव का असर रहा तो मलांजखण्ड में तीव्र हीट वेव की चपेट में रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+