Bihar Psc Result: सेल्फ स्टडी के दम पर सागर के दिव्यांशु बिहार पीएससी के टॉपर, सिविल जज बने
Bihar Psc Result: मप्र सागर जिले के गोपालगंज निवासी शिक्षक के बेटे दिव्यांशु गुप्ता ने बिहार पीएससी में टॉप-5 में जगह बनाई है। उनकी सेकंड रैंक लगी है। दिव्यांशु का सिविल जज बने हैं।

मप्र के सागर के रहने वाले दिव्यांशु गुप्ता का सेल्फ स्टडी की दम पर बिहार पीएससी में चयन हुआ है। उनका सेकंड रैंक के साथ बिहार सिविल जज के लिए चयन हुआ हैं। सोमवार को बिहार पीएससी का रिजल्ट घोषित किया गया था। दिव्यांशु के घर जश्न जैसा माहौल है। बता दें कि दिव्यांशु के पिता आनंद मुकुंद गुप्ता इमानुअल स्कूल में प्राचार्य हैं। उनकी मां अनीता गुप्ता रजाखेड़ी माध्यमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

सागर के दिव्यांशु गुप्ता ने बिहार पीएससी द्वारा आयोजित सिविल जज की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांशु की मां और पिता दोनों ही शिक्षक हैं। दिव्यांशु के 87 वर्षीय दादा बालमुकुंद गुप्ता रिटायर्ड हेड मास्टर हैं। दिव्यांशु ने 2018 में दिल्ली से पीएससी के लिए कोचिंग की थी, उसके बाद वह घर पर ही रहकर सेल्फ स्टडी करते रहे। करीब चार साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। दिव्यांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। बता दें कि बिहार पीएससी द्वारा सिविल जज की परीक्षा आयोजित की गई थी। सोमवार को आए रिजल्ट में पूरे बिहार में दिव्यांशु की सेकंड रैंक लगी है।












Click it and Unblock the Notifications