MP: प्रदेश के किसानों को मोहन सरकार की बड़ी सौगात, बांस के पौधे पर मिलेगी सब्सिडी

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के किसानों को मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब बांस का पौधा लगाने पर सरकार किसानों को सब्सिडी देगी। खेत की मेड़ पर बांस के पौधे लगाने पर किसानों को 3 साल तक प्रति पौधा 120 रुपए अनुदान मिलेंगे। इसके लिए किसानों को डीएफओ को फॉर्म भरकर देना होगा।

किसानों को वन विभाग 14 रुपए में पौधा उपलब्ध कराएगा। सरकार बांस का पौधा लगाने पर किसानों को सब्सिडी देगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बांस के पौधों का रोपण कर प्रदेश में बांस कृषि का विकास करना है। बता दे कि इसके लिए किसानों को 3 साल तक हर एक पौधे पर 120 रुपए मिलेंगे। किसानों को बांस का पौधा लगाने के लिए डीएफओ से परमिशन लेना होगा। डीएफओ जब अनुमति देगा तो ही किसान खेत की मेड़ में बांस के पौधे लगा सकते हैं।

Mohan Yadav

सरकार किसानों को अच्छी क्वालिटी के बांस पौधों का रोपण कर प्रदेश में बांस कृषि का विकास करना चाहती है। इस योजना से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि आम तौरपर बांस की खेती पर्यावरण के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होती है। इससे किसानों को काफी मुनाफा भी मिलता है। बांस की खेती की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमे पानी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। ये जहां पानी के कम स्त्रोत होते है वहां भी बहुत तेजी से बढ़ते है। इसको कम उपजाऊ वाले जमीन या खराब जमीन में भी उगाई जा सकती है।

एमपी सरकार किसानों को 3 साल में एक बांस के पौधे पर 120 रुपए देगी। किसानों को पहले साल में 60 रुपए, दूसरे में 36 और तीसरे में 24 रुपए का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दे कि इस पौधे की कीमत 240 रुपए बताई है। जिसमे किसान को जमीन की सफाई, गड्डे खोदना, पौधे लगाना, पौधे की कीमत, ट्रांसपोर्टेशन एक्सपेंस, खाद, फर्टिलाइजर, केमिकल, वायरिंग और रखरखाव शामिल किया गया है।

अन्य फसलों की अपेक्षा किसानों को बांस की खेती करने से आर्थिक रुप से काफी मुनाफा होगा। बांस से विभिन्न तरीके की वस्तुएं बनाई जाती है। जैसे- कागज के उत्पादन, भवन निर्माण में या कोई वस्तु इत्यादी बनाने में इसका उपयोग होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+