Bhopal News: शिमला जैसी सर्दी व घना कोहरा, रुककर हो रही बारिश और सुबह से ही धूप नहीं, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

bhopal weather News: राजधानी भोपाल में मौसम में बदलाव हो रहा है और शहर में शिमला जैसा घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर 12 बजे तक इस कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी हो रही है और 200 मीटर दूर देखना मुश्किल हो रहा है।

शहर में सर्द हवाएं चल रही हैं और इसके साथ ही रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो रही है। इससे पूरा शहर ठिठुर गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 3 दिनों तक यही मौसम बना रहेगा।

Bhopal weather news Dense fog like Shimla, intermittent rain and no sunshine since morning

नए साल के तीसरे दिन भी भोपाल का मौसम बदला हुआ है। सुबह 8 बजे तक इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 11 बजे तक कोहरा हल्का छंटा, लेकिन इसकी विजिबिलिटी 200 मीटर के आसपास ही रही। शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

शहर में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है, सुबह 9 बजे कोलार रोड की कॉलोनियों में बूंदाबांदी हुई। सुबह 10.30 बजे शाहपुरा एरिया में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई है। बिट्‌ठन मार्केट, तुलसीनगर, एमपी नगर, अरेरा हिल्स समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

Bhopal weather news Dense fog like Shimla, intermittent rain and no sunshine since morning

शहर में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है, कांग्रेस पार्षदों ने तेज ठंड के बीच विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने निगम कमिश्नर को पत्र भी लिखा है और उन्होंने तुरंत अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने की मांग की है।

इस दौरान, शहर में सुबह से ही धूप नहीं निकली है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके कारण लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+