भोपाल से शिवराज, गुना से सिंधिया...MP की किस सीट से किसे टिकट दे सकती है BJP? सामने आए ये नाम

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जल्दी ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।राजधानी भोपाल में मंगलवार को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को लेकर मंथन हुआ है।

मध्य प्रदेश नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली जा सकते है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2024 चुनाव में भाजपा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पर बड़ा दांव खेल सकती है।

BJP MP Lok Sabha probable candidates list

खबरों में कहा जा रहा है कि पार्टी करीब 21 सांसदों को बदल सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, मध्य प्रदेश की की 29 में 28 पर भाजपा का कब्जा है। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में 7 सांसदों का प्रयोग करने वाली बीजेपी इन सभी सीटों पर नए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकती है।

खबर अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान को दो-दो सीटों से मैदान में उतार सकती है। इनमें चौहान पर भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले विदिशा और राजधानी भोपाल का नाम है। वहीं, सिंधिया गुना के अलावा ग्वालियर से भी दावेदारी पेश कर सकते हैं। खबर है कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को पैनल में रखा गया

भोपाल से नरोत्तम मिश्रा, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान और सुमित पचौरी का नाम आगे चल रहा है। वहीं, विदिशा सीट पर पार्टी शिवराज सिंह चौहान के अलावा रमाकांत भार्गव और रामपाल सिंह के नाम पर विचार कर सकती है। इधर, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केपी सिंह यादव का नाम भी आगे चल रहा है। खास बात है कि यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में तब कांग्रेस उम्मीदवार रहे सिंधिया को हराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स खबर अनुसार, इंदौर से विजयवर्गीय के अलावा पुष्यमित्र भार्गव और शंकर ललवानी का नाम आगे माना जा रहा है। मंदसौर से पार्टी यशपाल सिंह सोसिदिया, मदन राठौर, देवीलाल धाकड़ या सुधीर गुप्ता के नाम पर दांव खेल सकती है। सागर से राजबहादुर सिंह, रजनीश अग्रवाल, गौरव सिरोठिया और लता वानखेड़े के नाम पर चर्चा की गई।

ग्वालियर सीट पर हुई रायशुमारी में यशवंत इंद्रापुरकर, जयभान सिंह पवैया, विवेक शेजवलकर के नाम भी आया। जबकि, बालाघाट से वैभव पवार, ढाल सिंह बिसेन का नाम आगे है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पर खजुराहो से भी दांव खेल सकती है। यहां से संजय पाठक का नाम भी चर्चा में है। बैतूल से मंगल सिंह धुर्वे, डीडी उइके, डॉक्टर महेंद्र सिंह के नामों पर विचार किया जा सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सतना से पार्टी विधानसभा चुनाव में हारने वाले गणेश सिंह को मौका दे सकती है। यहां से सपना वर्मा और योगेश ताम्रकार का नाम भी आगे चल रहा है। रीवा से पुष्पराज सिंह, जनार्दन मिश्रा, प्रज्ञा त्रिपाठी या अजय सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है।शहडोल से पार्टी हिमाद्री सिंह, ज्ञान सिंह, प्रमिला सिंह के नाम पर भरोसा जता सकती है।

हालांकि, मध्य प्रदेश भाजपा या केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी नामों की घोषणा नहीं किया गया है। संभावनाएं हैं कि 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नाम सामने आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+