MP Weather News: मार्च में मौसम का रौद्र रूप, कल 40 जिलों में तेज बारिश/ओले का Alert जारी
MP weather News: मार्च के महीने की शुरूआत इस बार मौसम के रौद्र रूप के साथ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में अगले 24 घंटों में तेज आंधी तूफान और बारिश/ओले के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कई वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण आने वाले 3-4 दिनों में प्रदेश का मौसम बिगड़ने की उम्मीद है और कल यानी 2 मार्च का दिन बेहद भारी रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 24 घंटे के लिए मौसम की जो भविष्यवाणी की है उसके मुताबिक प्रदेश के 40 जिलों में बारिश/ओले के साथ बिजली गिरने व आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।
- YELLOW ALERT: भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों के साथ ही हरदा, रतलाम, आगरमालवा, मंदसौर और नीमच जिलों में गरज चमक/वज्रपात के साथ झंझावात एवं हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
- ORANGE ALERT: नर्मदापुरम, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश के साथ ही गरज चमक/वज्रपात के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
- ORANGE ALERT: ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, दमोह और सागर जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
- ये वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा का संभावना है।
- वर्तमान में ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिससे कोंकण से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
- बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात अभी भी मौजूद है, और हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।
- पांच मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के भी संकेत है, अगर यह मजबूत हुआ तो इसका असर मध्य प्रदेश पर देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications