Bhopal News: पूर्व सांसद की IAS पत्नी भोपाल पुलिस कमिश्नर की भी नहीं सुन रही, सीएम यादव ने नीतीश को दिया भरोसा
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेता अपनी आईएएस पत्नी से परेशान है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी दोनों जुड़वा बेटियों के मन में उनके खिलाफ जहर भर रही है।
महाभारत सीरियल में कृष्ण बनकर पहचान बनाने वाले अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद नितीश भारद्वाज इन दिनों अपनी IAS पत्नी से परेशान है। भारद्वाज ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आईएएस अधिकारी स्मिता गाटे अहंकारी प्रवृत्ति की है और अपनी मनमानी करती है। स्मिता ने कोर्ट की गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया है।

नीतीश भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिनों एक कंपनी की सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिससे मुझे मेरी पत्नी का बर्ताव देखकर बच्चों की जान का डर लगा रहता है। कोर्ट के आदेश के बावजूद, वह मुझे बेटियों से मिलने से रोक रही है।
नीतीश भारद्वाज ने 14 फरवरी को भोपाल पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन देकर बेटियों से मिलने और आईएएस स्मिता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की है। वे बेटियों से मिलने के लिए इस समय भोपाल में ही हैं।

कौन हैं नीतीश की पत्नी?
बताते चलें कि नीतीश भारद्वाज की पत्नी वर्तमान में एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल राज्य मानव अधिकार आयोग में पदस्थ हैं। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं, जिनके नाम दिव्यानी और शिवरंजनी है। बेटियां सिर्फ 11 साल की ही हैं। मगर नीतीश ने आरोपों में कहा है कि पत्नी बेटियों से मिलने नहीं देती। साथ ही पत्नी का व्यवहार बेहद अप्रिय है। कई कोशिशों के बावजूद रिश्ता टूटने की ही कगार पर है।
2019 से चल रहा तलाक का मामला
बता दे कि नीतीश और स्मिता ने साल 2019 में तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि दोनों का अभी तक तलाक हो नहीं सका है। तलाक का ये मामला मुंबई की अदालत में लंबित है। इस बीच नीतीश ने कहा कि उन्होंने तमाम कोशिशें की मगर ये रिश्ता नहीं बच पा रहा है।
नीतीश ने सुनाई आपबीती
नीतीश का आरोप है कि पत्नी ने बेटियों से मिलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। वे अपनी बेटियों से ना मिल सकें, इसके लिए पत्नी स्मिता बार बार उनके स्कूल बदलती रहती हैं। पत्नी ने बेटियों के जीवन को भी पूरी तरह से असंतुलित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications