MP news: CM मोहन यादव ने DM से लेकर CS और SP से डायरेक्ट की चर्चा, बैठक की हड़बड़ाहट में वंदे मातरम भूले अफसर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम ने कलेक्टर से लेकर के सेक्रेटरी और सपा से लेकर डीजीपी से डायरेक्ट चर्चा कर अपनी प्राथमिकताएं बताई है। इसके साथ ही उनके क्रियान्वयन का एक्शन प्लान भी समझाया है।
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स को भी हल्के में ना लें अधिकारी।

कलेक्टर कमिश्नर आईजी और सपा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी और ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन की व्यवस्था करें। अपनी पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्जवला योजना, आधार से परिवारों को जोड़ने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए आमजन तक केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचे इसलिए इस यात्रा के मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पहुंचने की मॉनिटरिंग खुद कलेक्टर करें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागों की विभिन्न शासकीय योजनाओं का जमीन स्तर पर असर नजर आना चाहिए। उन्होंने अफसर से कहा कि आमजन शिकायत लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय और मंत्रियों के पास नहीं आए, ऐसी व्यवस्था अधिकारी सुनिश्चित करें।
कैबिनेट बैठक से पहले वंदे मातरम भूले अफसर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बुधवार को हुई पहली कैबिनेट में जीडी के अधिकारी हड़बड़ाहट में दिखे। दरअसल, मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम गायन शुरू से होती है। लेकिन बुधवार को ही मंत्रिमंडल की बैठक में जिम्मेदार अधिकारी इसमें चूक कर गए और इसे भूल गए। जब बैठक चल रही थी, उसी वक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को याद आया और उन्होंने अफसर को टोका। इसके बाद वंदे मातरम गायन किया गया।

भाजपा के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव सभी विभागों के एसीएस पीएस और अन्य अधिकारियों को पार्टी के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन वादों को करके हम सत्ता में आए उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। अधिकारी इस दिशा में कार्य योजना बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications