MP News: चुंबन कांड का पता चलते ही पोस्टिंग के 3 दिन में ही सीएम सचिवालय से अवर सचिव को हटाया गया
MP News: मुख्यमंत्री कार्यालय में 2 दिन पहले अवर सचिव बनाए गए डॉ राजू निदारिया के नर्स के साथ चुंबन का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही तीन दिन में ही उन्हें मुख्यमंत्री के अवर सचिव पद से हटा दिया गया है।
जीडी ने 28 जनवरी को एक आदेश जारी कर शाजापुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजू निदारिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किया था।

इसकी जांच तत्कालीन सीएमएचओ डॉक्टर एमएल मालवीय ने की थी। कोरोना कल में डॉक्टर निदरिया का चयन संक्रमण से जूझने को लेकर बनाई गई कोर टीम में भी किया गया था। लेकिन चुंबन कांड का वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने पर इस टीम से उन्हें हटा दिया गया था।
इसके 2 साल बाद उन्हें शाजापुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया था। तब भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को खूब उठाया था। अब दो दिन पहले डॉक्टर निदरिया सिफारिश के बल पर मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव के पद पर पोस्टिंग पानी में सफल हो गए। लेकिन सीएम डॉक्टर मोहन यादव और मुख्यमंत्री सचिवालय के पास फिर उनका वायरल वीडियो पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications