भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, जानिए रक्षाबंधन के हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम?
MP ka Mausam: देशभर में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व (Rakshabandhan 2024) मनाया जाएगा, लेकिन इस दिन मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जानिए 22 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में चंबल, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 22 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। खासकर यदि आज रक्षाबंधन में मौसम की बात करें तो एमपी के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने आज भिंड, मुरैना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नमदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, निवाड़ी जिलों के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यही नहीं बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सतना, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुणा जिलों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग का का मानें तो सिंगरौली, शहडोल, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला
सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर जिलों के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
वहीं शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भोपाल,हरदा, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरया, डिंडोरी, कटनी, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरिसंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुणा जिलों के विभिन्न हिस्सों गरज चमक के साथ आंधी पानी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में 22 अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 22 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो 18 और 19 अगस्त को जम्मू संभाग में, 18-21 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबकि 18-24 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में और 20-21 अगस्त को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में जबकि 22-24 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications