MP Weather News: मौसम बदलने से गर्मी का टॉर्चर होगा कम, राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से लोग हुए परेशान

MP weather News: राजधानी भोपाल में राजस्थान से आ रही सीधी हवाओं ने पैर को उछाल दिया है कल सीजन में पहली बार 43.3 डिग्री पहुंच जो अभी तक का सबसे गर्म दिन है। दमोह में तापमान 44.8 डिग्री था। यह देश का पांचवा सबसे गर्म शहर रहा।

शहर में अब दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी है। रात का तापमान भी कल बढ़कर 28 डिग्री पहुंच गया। इससे रातभर लोग परेशान होते रहे वातावरण में आद्रता का प्रतिशत 54 होने के कारण मौसम अब शुष्क हो चला है।

Heat will reduce due to change in weather clouds will cover many districts of MP there will be rain

इसलिए बढ़ रही गर्मी

मौसम में बदलाव की वजह प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण हिस्से में मौसम साफ रहना है इस कारण गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। विभाग का अनुमान है कि शाम के बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा सकते हैं मौसम केंद्र द्वारा पूर्वानुमान में दो-तीन दिन बाद भोपाल सहित प्रदेश की ज्यादातर हिस्से में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Heat will reduce due to change in weather clouds will cover many districts of MP there will be rain

आज कुछ जिलो में होगी बारिश

30 जिलों में मौसम बदल रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही रहेगा। खासकर उत्तरी हिस्से के भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट समेत 12 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने, बारिश और आंधी के आसार भी हैं।

इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है और कहीं-कहीं बादल बसे हैं।

बुधवार को विदिशा, सागर, दमोह, बैतूल, खरगोन, रतलाम के धोलावाड़, उज्जैन और पन्ना में हल्की धूल भरी आंधी चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक, बारिश की स्थिति रही। भोपाल, इंदौर, आगर, मंदसौर में हल्की बारिश भी हुई। वहीं, राजगढ़, शाजापुर, देवास, रायसेन, बड़वानी, खरगोन, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, रीवा और मैहर जिलों में भी बादल रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

IMD के अनुसार, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ। अशफाख ने बताया कि साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम, बंगाल की खाड़ी से नमी आने, हवा के रुख का बदलना और ट्रफ लाइन के गुजरने के कारण मंगलवार से ही ऐसा मौसम है। 7 मई को कई जिलों में बारिश हुई थी। वहीं, 8 मई को भी ऐसा ही मौसम रहा। अगले 4 दिन तक कहीं हीट वेव चलेगी तो कहीं बारिश, बादल और आंधी वाली स्थिति बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+