हिंदू समाज से माफी मांगे राहुल गांधी, हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र- भाजपा नेता वैभव पंवार

Bhopal BJP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को संसद में हिन्दु समाज को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंककर हिंदू समाज को हिंसक बताने वाले बयान का विरोध जताया।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भोपाल में शिवाजी नगर चौराहे के पास कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के पास राहुल गांधी के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्री वैभव पंवार ने कहा कि संसद के अंदर हिंदू समाज को हिंसक बताना राहुल गांधी की हिन्दुओं के प्रति नफरत को जगजाहिर कर रहा है।

BJP Morcha Vaibhav Panwar demonstrated across the state and burnt effigies of Rahul Gandhi

पंवार ने कहा कि हिंदू समाज के प्रति घृणा से भरा राहुल गांधी का बयान अत्यंत निंदनीय और अपमानित करने वाला है। पूरा युवा मोर्चा इसका विरोध करता है। पूरे प्रदेश में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले फूंके हैं। राहुल गांधी को बगैर देर किए हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो हिंदू समाज जगह-जगह प्रदर्शन करेगा।

हिन्दुओं का अपमान करना राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चरित्र

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव के समय यह लोग कोट और कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू दिखने का ढोंग करते हैं। हिंदुओं का अपमान करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चाल और चरित्र है। उन्होंने कहा कि हिंदू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है। हिंदू समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः का पाठ पढ़ता है हिंसक नहीं होता।

BJP Morcha Vaibhav Panwar demonstrated across the state and burnt effigies of Rahul Gandhi

प्रदेश भर में प्रदर्शन कर जताया पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर संसद में दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर हिंदू समाज से तुरंत माफी मांगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+