कलाकारों ने कबाड़ से बनाई 28 फीट लंबी सबसे बड़ी वीणा, 5 टन है वजन, जानें कहां पर रखी जाएगी ये
भाेपाल के कलाकारों ने कबाड़ से दुनिया की सबसे वीणा वाद्य यंत्र बनाकर तैयार किया है। कलाकारों ने बताया कि इस अनोखी रुद्र वीणा को कहां रखा जाएगा।

भारतीय अपने जुगाड़ तंत्र की क्वालिटी के लिए वर्ल्ड भर में फेमस हैं। एक बार फिर भारत के युवाओं ने कबाड़ से ऐसा जुगाड़ किया कि उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलाकारों ने ये कामयाबी हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। इस आर्टिस्ट ग्रुप के युवाओं ने कबाड़ और कचरे से 5 टन वजनी एक दुर्लभ 'रुद्र वीणा' बनाकर तैयार की है।

28 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 12 फुट ऊंची है ये वीणा
भोपाल के 15 सदस्यों के समूह ने इसे छह माह में बनाकर तैयार किया है। ये अनोखी वीणा वीणा 28 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 12 फुट ऊंची वीणा है। टीम का दावा है कि यह अब तक बनी दुनिया की सबसे बड़ी रुद्र वीणा है। यह वाहन के स्क्रैप जैसे चेन, गियर, बॉल-बेयरिंग, तार आदि से इसे तैयार किया है। हालांकि इसे बनाने में 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

कबाड़ से कंचन रखी है थीम
इस ग्रुप के पवन देशपांडे ने बताया कि "वीणा को 'कबाड़ से कंचन' की थीम पर तैयार किया गया है। कुल 15 कलाकार डिजाइनिंग, स्क्रैप इकट्ठा करने और फिर इसे छह महीने तक बनाने में लगे रहे और अंत में सबसे बड़ी वीणा कचरे से बना तैयार हो गई ।"

कालाकार ने बताया कहां रखी जाएगी ये वीणा
देशपांडे ने कहा "हम एक भारतीय विषय पर काम करना चाहते थे ताकि हमारी नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति के बारे में अधिक जान सके। 'रुद्र वीणा' अपने आप में अनूठी है। इसे भोपाल शहर में ऐसी जगह रखा जाएगा जहां लोग इसके साथ सेल्फी ले सकें।" उन्होंने कहा हमारा इसे बनाने का उद्देश्य एक संगीत प्रणाली भी स्थापित करें और इसमें रोशनी करें ताकि यह और अधिक सुंदर दिखे।"

दुनिया की सबसे बड़ी वीणा होने का दावा
कालकार देशपांडे अभी तक, हमने एक ऐसी जगह की पहचान की है जो शहर में अटल पथ पर स्थित है, जहां इसे रखा जा सकता है। इस अनोखी वीणा बनाने वाले कलाकारों ने ये भी दावा किया कि हमने शोध किया है कि कबाड़ और कबाड़ से इतनी बड़ी वीणा कभी नहीं बनाई गई। यह न केवल भोपाल में बल्कि दुनिया में भी सबसे बड़ी वीणा है।












Click it and Unblock the Notifications