Bhojshala में ASI सर्वे का सातवां दिन, जांच के लिए खास मशीन लेकर पहुंची टीम
Bhojshala ASI Survey का सातवां दिन गुरुवार को रहा, जब ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला में पहुंची। गुरुवार को सर्वे के लिए पहुंची ASI की टीम अपने साथ बेहद खास उपकरण लेकर पहुंची थी, जहां अब ASI की टीम की ओर से जांच पड़ताल का काम जारी है। ASI की टीम भोजशाला में मौजूद चिन्हों के प्रमाण एकत्रित कर रही है।
मंगलवार को हिंदू पक्ष ने भोजशाला में पूजन अर्चन किया है। वहीं पूजन अर्चन के साथ-साथ ASI का सर्वे भी जारी रहा। सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष को मंगलवार के दिन पूजा पाठ, और मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार के दिन नमाज के लिए छूट मिली हुई है।

धार स्थित भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI का सर्वे जारी रहा, जहां लगातार ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला परिसर में पहुंच रही है, पिछले कुछ दिनों से जारी ASI का सर्वे होली वाले दिन भी जारी रहा था, जहां लगभग 8 घंटे तक भोजशाला में ASI की टीम ने सर्वे किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोजशाला में उत्खनन भी किया जा रहा है, जहां सोमवार को भी उत्खनन का काम जारी रहा था। साथ ही भोजशाला में अलग-अलग चिन्हों की कार्बन कॉपी भी ASI की टीम अपने साथ लेकर गई थी, जहां अब भोजशाला में कितने दिनों तक सर्वे जारी रहेगा, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम के साथ सर्वे के लिए भोजशाला में गए हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया था कि, सर्वे टीम ने प्रारंभिक जांच की है, जिन बिंदुओं पर उन्हें भविष्य में जांच करनी है, उनके बिंदु तय किए हैं, चिन्हों की वीडियो और फोटोग्राफी की है। पूरी बिल्डिंग की लंबाई चौड़ी नाप करके कितने खंबे हैं उन सारे चिन्हों को उन्होंने चिन्हित किया है, जहां उन्हें लगा कि, यह चिन्ह क्या है, उसे पर पाउडर लगाकर उसकी डेटिंग की कागज पर उसे उतारा है, जहां लगा कि यह पॉइंट उन्हें कुछ संकेत दे रहा है, तो उसे मशीन लगाकर चिन्हित किया है।
ये भी पढ़े- Bhojshala में ज्ञानवापी की तरह सर्वे, मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद मजदूरों को एंट्री












Click it and Unblock the Notifications