Bhojshala की खुदाई में निकली कृष्ण प्रतिमा, क्या हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए
Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में ASI की टीम सर्वे के लिए पहुंची है, जहां लगातार 91 दिनों से सर्वे का काम जारी है। वहीं गुरुवार को भोजशाला में सर्वे के लिए पहुंची ASI की टीम ने खुदाई का काम पूरा किया है, जहां खुदाई में टीम को कृष्ण प्रतिमा मिली है। इससे पहले सर्वे के लिए हुई खुदाई में ASI की टीम को सीढ़ियां मिली है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की मौजूदगी में ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है।
धार की भोजशाला में पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे के 91वें दिन भोजशाला के उत्तरी भाग में श्रीकृष्ण की ढाई फीट लंबी प्रतिमा मिली है। इसके साथ खुदाई में 4 स्तंभों के अवशेष भी मिले हैं, जिसमें हिंदू धर्म से जुड़े चिन्ह उभरे हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसा है पूरा मामला
धार जिले में स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कोर्ट ने भोजशाला के एएसआई सर्वे को लेकर आदेश दिया है। धार स्थित भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी समेत त्योहारों पर देवी की विशेष आराधना होती है। वहीं भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिस पर हाईकोर्ट की ओर से एएसआई सर्वे का आदेश दिया गया है। धार स्थित भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया गया था, जिस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, वहीं अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की ओर से एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है।
सदियों पुराना विवाद है
धार स्थित भोजशाला में माता सरस्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर साल वसंती पंचमी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, इसी के साथ यहां वसंत पंचमी के अलावा त्योहारो पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां वसंत पंचमी के साथ-साथ शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. भोजशाला का विवाद सदियों पुराना है। लोगों का मानना है की, सदियों पहले यहां आक्रमणकारियों ने आक्रमण कर मजार बनवाई थी, यहां आज भी देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं।
ये भी पढ़े- 'मेरी कोई भूमिका नहीं है...' प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच सुलह पर बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications